सोनाली फोगाट की मौत से पहले का CCTV फुटेज आया सामने, आखिरी पलों में ऐसा हो गया था हाल

नई दिल्ली, 26 अगस्त: गोवा पुलिस ने एक्ट्रेस सोनाली फोगाट की मौत की वजह जबरदस्ती पिलाए केमिकल को बताया है। उन्हें ये ड्रिंक के साथ गोवा के एक बार में दिया गया था। अब उस बार की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। फुटेज में सोनाली फोगाट की हालत काफी खराब दिखाई दे रही है। वे खुद से चल भी नहीं पा रही हैं और उन्हीं के स्टाफ के साथी सुधीर उन्हें पकड़कर ले जा रहे हैं।

सुबह 4 बजे के आसपास की है फुटेज

सुबह 4 बजे के आसपास की है फुटेज

गोवा पुलिस ने होटल के 200 से 300 सीसीटीव फुटेज खंगाले हैं। यह फुटेज सुबह 4 बजकर 27 मिनट का है। फुटेज में सोनाली पिंक टॉप और हाफ पैंट पहनी दिख रही हैं। होटल के गलियारे से होते हुए उन्हें रूम में जाया रहा है। फुटेज में दिख रहा है कि वो ठीक से पांव भी नहीं रख पा रही हैं और दोनों टांगें फैलाकर चल रही हैं। उन्हें सुधीर सहारा देकर ले जा रहा है।

2 घंटे तक टॉयलेट में रही सोनाली

2 घंटे तक टॉयलेट में रही सोनाली

घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे से पता चला है कि तड़के 4:30 बजे के करीब जब उन्हें देखा गया तब वो बुरी तरह से लड़खड़ा रही थीं। उसके बाद उन्हें वॉशरूम में ले जाया गया था। साढ़े 4 बजे से लेकर अगले 2 घंटे क्या हुआ, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। जांच में उनके पीए ने स्वीकार किया था कि उन्हें किसी तरह का पदार्थ किसी लिक्विड में मिलाकर दिया गया था।

सोनाली की पार्टी में मुंबई से आए थे कुछ लोग

गोवा पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि सोनाली को पानी में मिला कर सिंथेटिक ड्रग्स दी गई थीं। अब सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इस बात की भी पुष्टि होती दिखाई दे रही है। गोवा पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि 'सभी लोग पार्टी कर रहे थे, दो लड़कियां और भी थी पार्टी में, हमने दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया है। पार्टी के लिए कुछ लोग मुंबई से भी गए थे। सीसीटीवी में सभी लोग पार्टी करते हुए दिख रहे हैं।

सिर पर मिले चोट के निशान

सिर पर मिले चोट के निशान

पुलिस ने कहा कि एक अन्य फुटेज में देखा गया कि आरोपियों ने पानी में कुछ डालकर पीड़िता को पिलाया है। बाद में आरोपी पीड़िता को टॉयलेट की तरफ ले जाते हैं और 2 घंटे टॉयलेट में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अभी तक इसका ब्यौरा नहीं दिया है। वहीं सोनाली के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बताया गया है कि शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जैसे किसी भोथरे वस्तु से चोट पहुंचाई गई है।

डांस का वीडियो हो रहा है वायरल

सोनाली फोगाट का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो में टिक टॉक स्टार सुखबिंदर और सुधीर के साथ ही डांस करती दिख रही हैं। कुछ लोगों इस वीडियो को गोवा का बता रहे हैं तो वहीं कुछ इसे एक गुरुग्राम का पुराना वीडियो बता रहे हैं। वीडियो में डांस के दौरान सुखविंदर पहले सोनाली के करीब आता है, उसके साथ कुछ स्टेप्स करता है और फिर उसे अपनी ओर खींचने लगता है और तब सोनाली खुद को सुखविंदर से छुड़ाने की कोशिश करती दिखाई देती है और वहीं डांस फ्लोर पर खड़ा सोनाली का पीए सुधीर ये सबकुछ देखता रहता है।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+