सुषमा स्वराज ने कुछ गलत नहीं किया, सारे आरोप बेबुनियाद
नई दिल्ली। देश की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर हो रहे चौतरफा हमले के बीच आज देश के केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और गृहमत्री राजनाथ सिंह बचाव में उतरे। दोनों ने साथ में प्रेसवार्ता करके सुषमा स्वराज पर लगे सारे आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया।
जेटली ने कहा कि सुषमा जी ने जो भी किया उसके पीछे नेक इरादे थे ना कि अपना कोई निजी स्वार्थ। जो लोग इस बात पर हल्ला मचा रहे हैं वो फालतू की बातें कर रहे हैं। हां उन्होंने यह जरूर कहा कि आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी के खिलाफ 16 मामलों में से 15 में नोटिस जारी किए गए हैं।
गौरतलब है कि सुषमा स्वराज ने खुद कहा है कि हां उन्होंने ललित मोदी की मदद की थी लेकिन यह सब मानवीय आधार पर था जिसके बाद कांग्रेस ने सुषमा स्वराज के इस्तीफे की मांग की है और सुषमा स्वराज के घर के सामने युवा कांग्रेस के लोगों ने प्रदर्शन भी किया है।













Click it and Unblock the Notifications