तिलकधारी पूर्व सीएम ने दलित के घर जाकर खाया होटल का खाना
बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ एक दलित युवक ने छुआछूत का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
नई दिल्ली। पूर्व सीएम और कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा पर छुआछूत का आरोप लगा है। पुलिस में की गई शिकायत के मुताबिक येदियुरप्पा ने दलित के घर जाकर वहां होटल से मंगाया हुआ नाश्ता किया जबकि जबकि दलित के घर उनके लिए नाश्ता तैयार किया गया था।

बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ एक दलित युवक ने छुआछूत का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।अपनी शिकायत में वेंकटेश डी ने कहा है कि शुक्रवार को चित्रदुर्ग जिले के दौरे के दौरान, येदियुरप्पा ने केलकोट क्षेत्र में एक दलित परिवार के घर नाश्ता किया था। इस दौरान मीडिया भी वहां मौजूद थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने नाश्ते में जो खाया वह दलित परिवार द्वारा तैयार नहीं किया गया था, बल्कि उसे होटल से लाया गया था।
शिकायतकर्ता ने कहा कि येदियुरप्पा ने जो किया उससे समाज में गलत सन्देश जाएगा। युवक ने अपनी शिकायत में ये भी कहा है कि ये घटना मंड्या जिले में लोगों को प्रभावित कर सकता है, जहां पिछले कुछ सालों में ऑनर किलिंग कई मामले सामने आए हैं। इस मामले में पुलिस ने कहा है कि उन्हें शनिवार को शिकायत मिली है और वह मामले की जांच कर रहे हैं।
इस मामले के सामने आने के बाद से जनता दाल (सेक्युलर) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कुमार स्वामी ने बीएस येदियुरप्पा को निशाने पर लिया है। वहीं राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष जी परमेश्वरा ने कहा है कि दलित समाज के लोग येदियुरप्पा को चुनावों में सबक सिखाएंगे।
इस मामले में येदियुरप्पा ने रविवार को बेंगलुरु में अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि कांग्रेस और जेडी (एस) ने इस मुद्दे को उठाकर दलितों का अपमान किया है। वहीं बीजेपी नेताओं की तरफ से सफाई आई है कि येदियुरप्पा दलित परिवार पर बोझ नहीं डालना चाहते थे इसलिए होटल से मंगाया हुआ नाश्ता किया।{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications