प्रयागराज पर छिड़े विवाद पर सीएम योगी ने कहा- लोग अपना नाम दुर्योधन क्यों नहीं रखते?
लखनऊ। यूपी सरकार ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज कर दिया है जिसके बाद वो विरोधियों के निशाने पर है, जिन पर हमला बोलते हुए अब तीखा वार किया है उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने, जिन्होंने रविवार को विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लोग कह रहे हैं क्यूं नाम बदल दिया, नाम से क्या होता है? तो ऐसे लोगों से मैं ये पूछना चाहता हूं कि तुम्हारे मां-बाप ने तुम्हारा नाम दुर्योधन क्यों नहीं रख दिया, अगर नाम से कुछ नहीं होता तो आप लोग ये नाम रख लीजिए।

इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने पर छिड़ा विवाद
आपको बता दें कि इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने पर विरोधी दल कह रहे हैं कि सरकार धर्म की राजनीति कर रही है, जिनके बारे में सीएम योगी ने कहा कि जिन लोगों को हमारे इतिहास और संस्कृति की कम समझ है वही इस पर सवाल उठा रहे हैं।
प्रयागराज को इलाहाबाद का नाम मुगल युग में दिया गया था
मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज को इलाहाबाद का नाम मुगल युग में दिया गया था। इस जगह पर तीन नदियां का संगम होता है इसलिए इसका नाम प्रयागराज है। जिन लोगों को हमारे इतिहास के बारे में नहीं पता है वही इस पर सवाल उठाएंगे। इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि संत लगातार इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयाग करने की मांग उठा रहे थे। जिसके चलते सरकार ने यह फैसला लिया है।

16 वीं सदी से पहले इलाहाबाद का नाम प्रयागराज ही था
गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने इलाहाबाद में राज्यपाल राम नाईक की अध्यक्षता वाली कुंभ मार्गदर्शकर मंडल की बैठक के बाद इलाहाबाद जिले का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने का एेलान किया था। ऐतिहासिक अभिलेखों के अनुसार 16 वीं सदी के पूर्व इलाहाबाद को प्रयाग व प्रयागराज के नाम से ही जाना जाता था।












Click it and Unblock the Notifications