सीमा हैदर के परिवार में पाकिस्तान में कौन-कौन, कहां रहती थी पहले, जानिए सबकुछ

Seema Haider sachin meena Story: पाकिस्तान के कराची की सीमा गुलाम हैदर और भारत के ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की 'पबजी वाली लव स्टोरी' इस दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। सीमा गुलाम हैदर अपने 4 बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से दिल्ली आई और अब भारत सरकार से नागरिकता मांग रही हैं।

वहीं दूसरी ओर सीमा के पति गुलाम हैदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी पत्नी और चार बच्चों को भारत सरकार से पाकिस्तान भिजवाने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई सीमा हैदर के बैकग्राउंड के बारे में जानना चाहता है। आइए जानें...।

Seema Haider Story

बीबीसी के मुताबिक सीमा सिंध के खैरपुर जिले की निवासी हैं। ये पूरा इलाका अपने खजूर की खेती के लिए मशहूर है। ये आखिरी आजाद रियासत थी, जो बाद में पाकिस्तान में शामिल हो गई थी।

वहीं सीमा के पति गुलाम हैदर जकोबाबाद के रहने वाले हैं। सीमा और उनके पति गुलाम दोनों बलोच हैं। सीमा और गुलाम की दोस्ती एक मिस्ड कॉल के जरिए हुई थी। दोनों में मिस्ड कॉल लगने के बाद से बातचीत शुरू हुई और प्यार हो गया।

फिर सीमा और गुलाम दोनों ने लव मैरिज करने का सोचा। लेकिन परिवार वाले राजी नहीं थे इसलिए सीमा ने अपना घर छोड़ दिया था। जिसके बाद सीमा और गुलाम ने कोर्ट मैरिज की।

इसके बाद कोर्ट मैरिज का मामला पंचायत तक में पहुंच गया था। गुलाम हैदर के परिवार वालों को जुर्माना भी भरना पड़ा था। जिसके बाद सीमा और गुलाम कराची शिफ्ट हो गए थे। गुलाम वहां गुजारा करने के लिए ऑटो रिक्शा चलाने लगा। उसके बाद 2019 में गुलाम पैसे कमाने के लिए सऊदी अरब चला गया था।

Seema Haider Story

सीमा कराची में गुलिस्तां-ए-जौहर इलाके के पास धानी बख्श गोठ गांव में एक किराए के घर में रहती थीं। सीमा तीसरी मंजिल पर रहती थी और उनका मकान मालिक ग्राउंड फ्लोर पर रहता था।

इस घर में शुरुआत में सीमा के भाई-बहन और पिता भी साथ रहते थे। आधा किराया पिता देते थे और आधा सीमा। फिर बहन शादी करके चली गई। भाई फौज में शामिल हो गया। फिर सीमा पिता के साथ अकेले रहने लगी। लेकिन पिछले साल उनके पिता की मौत हो गई। जिसके बाद वो अकेले हो गई थी।

सीमा ने एक टीवी इंटरव्यू में भी बताया कि उसके भाई-बहन साथ नहीं रहते हैं और पिता भी नहीं रहें, इसलिए वो अकेले पड़ गई थी।

सीमा के मकान मालिक मंजर हुसैन का कहना है कि एक दिन सीमा ने कहा कि वह गांव जा रही है। उसके बाद फिर वो कभी भी लौटकर नहीं आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+