Aryan Khan case: आर्यन खान केस में समीर वानखेड़े पर दर्ज FIR में CBI ने क्या-क्या कहा?
Sameer Wankhede News: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े पर एफआईआर दर्ज की है।

Aryan Khan case: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान केस मामले केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में सीबीआई ने कहा है कि समीर वानखेड़े ने आर्यन खान के खिलाफ कार्यवाही में निजी व्यक्ति और स्वतंत्र गवाह केपी गोसावी को खुली छूट दे रखी थी।
इस एफआईआर में समीर वानखेड़े, एनसीबी के पूर्व एसपी विश्व विजय सिंह, एनसीबी के खुफिया अधिकारी आशीष रंजन और दो निजी व्यक्तियों केपी गोसावी और उनके सहयोगी सनविल डिसूजा को आरोपी बनाया गया है। एफआईआर को 15 मई 2023 को सार्वजनिक किया गया है।
एफआईआर में कहा गया है कि समीर वानखेड़े की टीम ने मूल छापेमारी सूचना रिपोर्ट को बदल दिया था। वहीं व्यक्तियों की तलाशी में क्या-क्या मिला, इसको लिखा भी नहीं गया था। हिरासत में रह रहे अभियुक्तों से कुछ संदिग्धों को बात करने और वहां आने-जाने की अनुमति दी गई थी।
सीबीआई के मुताबिक इस केस में समीर वानखड़े ने केपी गोसावी और प्रभाकर सेल को हद से ज्यादा इस केस में छूट दी है। जो सामान्य केस में नहीं दिया जाता है। इसी बात का ये नतीजा है कि आर्यन खान के साथ केपी गोसावी ने हिरासत में सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल की। कस्टडी में आर्यन खान को ले जाते वक्त भी केपी गोसावी साथ था।
आर्यन खान को फंसाकर शाहरुख खान के परिवार से 25 करोड़ वसूलने की साजिश का हिस्सा भी केपी गोसावी थे। 25 करोड़ की डिमांड पर इन्होंने बातचीत कर उसे 18 करोड़ तय किया था। एफआईआर में कहा गया है कि केपी गोसावी ने 50 लाख रुपये की टोकन राशि भी ली थी। लेकिन बाद में इस राशि का एक हिस्सा वापस कर दिया गया था।
NCB अधिकारी समीर वानखेड़े ने 2 अक्टूबर 2021 की रात को मुंबई में ग्रीन गेट पर क्रूज टर्मिनल पर छापेमारी की थी। इस टीम में विश्व विजय सिंह, केपी गोसावी और एक अन्य गवाह प्रभाकर सेल सहित कुछ अधिकारी शामिल थे।
इस छापेमारी के बाद दावा किया गय था कि क्रूज से 13 ग्राम कोकीन, 5 ग्राम मेफेड्रोन, 21 ग्राम मारिजुआना, एमडीएमए की 22 गोलियां और 1.33 लाख नकद जब्त किए गए थे। इसने 14 लोगों को पकड़ा और घंटों की पूछताछ के बाद 3 अक्टूबर को आर्यन (24), अरबाज मर्चेंट (26) और मुनमुम धमेचा (28) को गिरफ्तार कर लिया था।
इसके बाद एनसीबी ने छापेमारी के सिलसिले में 17 और लोगों को गिरफ्तार किया था। आर्यन खान को मई 2022 में NCB की एक विशेष जांच टीम (SET) द्वारा क्लीन चिट दी गई थी और समीर वानखेड़े और अन्य के खिलाफ आंतरिक सतर्कता जांच की गई थी, जिस पर CBI की प्राथमिकी आधारित है।












Click it and Unblock the Notifications