दिसंबर 2023 तक होगा सभी शहरी घरों में पानी का कनेक्शन: ओडिशा सरकार

ओडिशा के वित्त मंत्री निरंजन पुजारी ने कहा कि अब तक 85 शहरों ने घरों में 100 प्रतिशत नल का पानी कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है।

CM Naveen Patnaik

ओडिशा के सभी शहरों में प्रत्येक घरों को वाटर सप्लाई की योजना पर तेजी से कार्य हो रहा है। दिसंबर 2023 तक ओडिशा के सभी शहरी क्षेत्रों में घरों में 100 प्रतिशत नल के पानी का कनेक्शन सुनिश्चित कराने का लक्ष्य है। इसके अलावा सस्ती सार्वजनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए 2023-24 में शहरी क्षेत्रों में 400 बहुउद्देश्यीय कल्याण मंडप/सम्मेलन केंद्रों (convention centres) का निर्माण भी करेगी। शहरी क्षेत्रों में सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए इसका प्रयोग किया जा सकेगा।

ओडिशा सरकार (Odisha government) ने राज्य की राजधानी के विस्तार के लिए सरकार ने 'न्यू सिटी डेवलपमेंट' घटक के तहत 300 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान भी किया है। वित्त मंत्री निरंजन पुजारी ने कहा कि भुवनेश्वर, कटक, बेरहामपुर, संबलपुर और राउरकेला जैसे सभी पांच निगमों सहित अब तक 85 शहरों ने घरों में 100 प्रतिशत नल का पानी कनेक्शन हासिल कर लिया है और शेष 30 शहर दिसंबर 2023 तक इसे हासिल कर लेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि जून 2023 तक बेरहामपुर में और दिसंबर 2023 तक भुवनेश्वर, कटक और राउरकेला सहित शेष शहरों में 'नल से पेय' मिशन को पूरा किया जाएगा।

पुजारी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में अब तक 1.73 लाख झुग्गी परिवारों को जगा मिशन के तहत भूमि अधिकार प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं। दिसंबर, 2023 तक पांच नगर निगमों - भुवनेश्वर, कटक, बेरहामपुर, राउरकेला और संबलपुर में रहने वाले अन्य एक लाख परिवारों को भूमि अधिकार प्रमाण पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 400 बहुउद्देश्यीय कल्याण मंडपों के साथ प्रत्येक नगर निगम में 10 मंडप बनाए जाएंगे। जबकि प्रत्येक नगर पालिका में चार और प्रत्येक NAC में दो मंडप का निर्माण होगा। ओडिशा में अमा पोखरी पहल के तहत, 100 जल निकायों का कायाकल्प किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+