बीएस हुड्डा की नाराजगी पर हरियाणा कांग्रेस चीफ अशोक तंवर का बड़ा बयान
नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा के प्रभारी गुलाम नबी आजाद भी मौजूद रहे। वहीं हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नाराज होने की खबर पर बोलते हुए कहा कि पार्टी में सबकुछ सही है।

यह सब गलत खबरें हैं। वहीं हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा नेता और मंत्री कृष्ण बेदी पर पलटवार किया है। हुड्डा ने कहा कि कृष्ण बेदी, अनिल विज या खट्टर साहब को कुछ नहीं दिखता लेकिन हुड्डा रात भी सपना में देखता है।












Click it and Unblock the Notifications