नए साल पर रिलायंस जियो का बड़ा धमाका, 1 जनवरी से किसी भी डोमेस्टिक नेटवर्क पर वॉयस कॉल बिल्‍कुल FREE

नई दिल्‍ली। नए साल पर रिलायंस जियो कस्‍टमर्स के लिए अच्‍छी खबर आई है। जियो एक बार फिर ऑफनेट डोमेस्टिक कॉल्स को फ्री करने जा रहा है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि एक जनवरी से सभी जियो कॉल्स फ्री होंगी। 1 जनवरी के बाद इस पर इंटरकनेक्ट यूजेज चार्जेज (IUC) नहीं लगेंगे।

नए साल पर रिलायंस जियो का बड़ा धमाका, 1 जनवरी से किसी भी डोमेस्टिक नेटवर्क पर वॉयस कॉल बिल्‍कुल FREE

इससे पहले भी ये कॉल फ्री थे लेकिन IUC चार्ज की वजह से ये कॉल महंगे हो गए थे। लेकिन अब 1 जनवरी से जियो के डोमेस्टिक वॉयस कॉल फिर से पूरी तरह फ्री हो गए हैं। इस खबर के बाद एयरटेल के शेयरों में गिरावट आ गई।

बता दें कि सितंबर 2019 में टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने मोबाइल-टू-मोबाइल कॉल्स के लिए आईयूसी को जनवरी 2020 के आगे तक के लिए बढ़ा दिया था। इसके बाद जियो ने अपने ग्राहकों से ऑफ-नेट वॉइस कॉल के लिए चार्ज करना शुरू किया।

हालांकि, जियो की ओर से लिए जाने वाला यह चार्ज आईयूसी चार्ज के बराबर ही था। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि ऑन-नेट डोमेस्टिक कॉल्स जियो नेटवर्क पर अभी भी बिल्कुल फ्री है। कंपनी ने कहा कि VoLTE जैसे एडवांस टेक्नोलॉजी का लाभ आम भारतीय नागरिकों तक पहुंचाने के लिए रिलायंस जियो प्रतिबद्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+