संसद के शीतकालीन सत्र से पहले 28 नवंबर को होगी सर्वदलीय बैठक, पीएम भी ले सकते हैं भाग

नई दिल्‍ली, 22 नवंबर। 29 नवंबर से संसद में शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है। इससे संसद सत्र से पहले 28 नवंबर रविवार को सर्वदलीय बैठक आयोजित होगी। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है।

Parliament

बता दें लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने 20 नवंबर को ये जानकारी दी कि 29 नवंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होगा और 23 दिसंबर को खत्म होने की संभावना है। ओम बिरला ने इसके कहा था कि मुझे उम्मीद है कि सदन सुचारू रूप से चलेगा और सभी मुद्दों पर चर्चा होगी।

बता दें इस शीतकालीन सत्र इसलिए और अधिक महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है क्‍योंकि कुछ ही महीनों में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सत्र में विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार को कई मुद्दों पर घेर सकती हैं।मूसलाधार बारिश के बाद पानी-पानी हुआ बेंगलुरू और चेन्‍नई, पानी में डूबी सड़कें, चल रही नाव

मोदी सरकार ने भले ही तीन कृषि कानून को वापस ले लिया है लेकिन इस सत्र में कृषि कानून के विरोध के दौरान किसान आंदोनल में मारे गए किसानों का मुद्दा विपक्ष उठाकर घेर सकता है। इसके अलावा कांग्रेस एपएसपी का मुद्दा उठा सकती है। मंहगाई, पेसागन समेत अन्‍य मामले भी उठ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+