मूसलाधार बारिश के बाद पानी-पानी हुआ बेंगलुरू और चेन्नई, पानी में डूबी सड़कें, चल रही नाव
मूसलाधार बारिश के बाद पानी-पानी हुआ बेंगलुरू और चेन्नई, पानी में डूबी सड़कें, चल रही नाव
बेंगलुरु/चेन्नई, 22 नवंबर। तमिलनाडु, कर्नाटक आंध्र प्रदेश समेत अन्य जगहों पर पिछले कई दिनों से तेज बारिश होने के कारण आम जीवन अस्त-व्यक्त हो गया है। रविवार रात दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश के बाद कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु और उत्तरी चेन्नई के मनाली एरिया के कई इलाकों में भारी बाढ़ आ गई है।

Recommended Video
भारी बारिश के कारण तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के मनाली क्षेत्र में कई घरों में पानी घुस गया। भारी बारिश के कारण कोसस्थलैयार नदी उफनाने के बाद उत्तरी चेन्नई से सटे हुए कई हिस्सों में पानी भर गया है। वहीं पड़ोसी आंध्र प्रदेश के चित्तूर शहर से अतिरिक्त पानी का बहाव के कारण भी बाढ़ आ गई है। स्थिति से निपटने के लिए उत्तरी चेन्नई के कुछ इलाकों में नावों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने आज कहा कि तमिलनाडु के थिरुवल्लूर जिले में पूंडी जलाशय से निर्वहन भी कम हो जाएगा।
लेक ओवरफ्लो होने से जलगग्न हुई राजधानी
इस बीच, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लगातार बारिश के कारण अल्लासांद्रा झील ओवरफ्लो हो गई और शहर के कई क्षेत्रों में भारी बाढ़ आ गई है। जिससे झील के आसपास के क्षेत्र जलमग्न हो गए। बीती रात हुई बारिश के कारण उत्तरी बेंगलुरू की कई सड़कें पानी में डूबी रही। बेंगलुरु के अलावा कर्नाटक के कई हिस्सें भारी बारिश के बाद जलमगग्न हो गए हैं।
बेंगलुरू के ये इलाके हैं बाढ़ से प्रभावित
बेंगलुरू के येलहंका, नागावरा, कोगिलु क्रॉस और विद्यारण्यपुरा इलाके बारिश से विशेष रूप से प्रभावित हुए। येलहंका में, पिछले 24 घंटों में अकेले 153 मिमी बारिश हुई, जिससे क्षेत्र में भारी जलभराव हो गया। कोगिलु क्रॉस से केंद्रीय विहार अपार्टमेंट क्षेत्र , वेंकटला गांव में पानी भर गया है।
बीबीएमपी अधिकारी ने बताई ये वजह
बीबीएमपी मुख्य आयुक्त गौरव गुप्ता ने कहा 8 फीट का स्टॉर्मवाटर ड्रेन ऐसी स्थिति के लिए अपर्याप्त है। हम आवश्यक 30-40 फीट चौड़े नाले पर काम कर रहे हैं, विशेष रूप से आरसीसी सीमेंट और कंक्रीट की दीवारों के साथ, ताकि पानी निचले इलाकों में न जाए।












Click it and Unblock the Notifications