मणिपुर के हालात पर सर्वदलीय बैठक, कई दलों के नेता शामिल, गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में अहम चर्चा
मणिपुर हिंसा के बाद राज्य के हालात और भविष्य में शांति, स्थिरता के मुद्दे को लेकर केंद्र की और बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के लिए राजनीतिक दलों के नेता पहुंचे हैं।
मणिपुर में तीन मई से भड़की हिंसा को लेकर कई बार शांति की अपील की गई। लेकिन अब भी हालत सामान्य नहीं हुए हैं। पिछले 51 दिनों से यहां हिंसा जारी है। इसको लेकर गृह मंत्री अमित शाह सर्वदलीय मीटिंग कर रहे हैं। जिसमें शामिल होने कई दलों के नेता दिल्ली पहुंचे हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सर्वदलीय बैठक दोपहर तीन बजे से शुरू हुई। इस बैठक में कई दलों के नेता शामिल हो रहे हैं। बैठक का एजेंडा मणिपुर की स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए सभी को एक साथ करने का का है। इस मुद्दे पर समग्र रूप से बैठक में चर्चा की जा सकती है।

मणिपुर में मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक नई दिल्ली में हो रही है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा और सीपीआई (एम) सांसद जॉन ब्रिटास समेत कई अन्य नेता मौजूद हैं।
सर्वदलीय बैठक से पहले अमित शाह ने मणिपुर का चार दिवसीय दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने लोगों से शांति की अपील की थी। साथ उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
वहीं मणिपुर हिंसा के बाद सर्वदलीय बैठक को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा। जयराम रमेश ने कहा कि पीएम मोदी ने मणिपुर हिंसा को लेकर अब तक कुछ नहीं बोला। सर्वदलीय बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि पीएम की मौजूदगी के बिना हो रही बैठक से साफ हो जाता है कि मौजूदा केंद्र सरकार की इस हिंसा के प्रति कितना गंभीर है।












Click it and Unblock the Notifications