एलओसी पर सन्नाटा,पर जम्मू घुसपैठ की कोशिश

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) भारत-पाकिस्तान को बांटने वाली लाइन आफ कंट्रोल (एलओसी) पर सन्नाटा छाया हुआ है। दोनों तरफ से गोलियों के चलने की आवाजें नहीं आ रहीं। पिछले कम से 4 महीनों से एलओसी पर अमन है। पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की भी कोशिश नहीं हुई।

All is well at Line of Control

सूत्रों का कहना है कि अखनूर सेक्टर में एकाध बार घुसपैठ के संकेत मिले। पर उसे कामयाब नहीं होने दिया सेना के चौकस जवानों ने। एलओसी पर सेना की भारी मौजदूगी है। सेना दिन-रात घुसपैठियों पर नजर बनाकर रखती है। इनके किसी भी प्रयास को नाकाम कर दिया जाता है।

सन्नाटे की पुख्ता वजह

जानकार एलओसी पर सन्नाटे की कोई पुख्ता वजह नहीं बता रहे हैं। हालांकि इनका कहना है कि ये अपने आप में सुखद बात है। अगर एलओसी पर शांति रहेगी तो भारत-पाकिस्तान दोनों को इससे लाभ होगा।

अंतरराष्ट्रीय सीमा

हालांकि इसके विपरीत भारत-पाकिस्तान के बीच की जम्मू क्षेत्र में फैली 197 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीते तीन-साढ़े तीन महीने के दौरान करीब दो दर्जन बार घुसपैठ की चेष्टा हुई।

कुछ जानकार तो दावा करते हैं कि इस दौरान कुछ आतंकी भारत में घुस भी गए। बीते मार्च के महीने में घाटी में दो फिदायिन हमले हुए। फिदायिन हमले सेना के कैंप और पुलिस स्टेशन में हुए।

अंतरराष्ट्रीय सीमा हलचल

अब ये बात समझ से परे है कि एलओसी पर अमन है, तो दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इतनी हलचल किस लिए है। अमन तो कायदे से एलओसी पर भी होना चाहिए था और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी। पर ये बात नहीं है।

जानकार कह रहे हैं कि किसी रणनीति के तहत पाकिस्तान में भारत विरोधी काम कर रहे है। इसलिए सेना को सतर्क और चौकस रहना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+