तो क्या बीजेपी के अंदर All is not Well?
पटना (मुकुंद सिंह) इस बार की राजनीतिक चाल का कुछ कहा नहीं जा सकता है, लगता है बिहार भाजपा के अंदर भी सबकुछ सही नहीं है। जिसके कारण अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिये भाजपा को साजिश करनी पड़ रही है।
2015 के बिहार चुनाव में क्या-क्या हो रहा पहली बार
ऐसी ही एक साजिश पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में सामने आयी है। वहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि हमारे इलाके में खासकर यादव बहुल इलाकों में यह बात फ़ैलायी जा रही है कि इस बार भाजपा के उम्मीदवार नंद किशोर यादव को खुद सुशील कुमार मोदी चुनाव हरवा देना चाहते हैं ताकि सीएम पद को लेकर उनकी राह आसान हो जाय।
बीजेपी के अंदर चल रही है साजिश!
स्थानीय लोगों के अनुसार इस बार श्री यादव की स्थिति सचमुच में खराब है। वजह यह है कि लगातार विधायक रहने के बावजूद नंद किशोर यादव ने यादव बहुल बस्तियों में विकास का कोई काम नहीं किया है। भाजपा के लोग नंद किशोर यादव और सुशील मोदी को लेकर अफ़वाह इसलिये फ़ैला रहे हैं ताकि यादव नंद किशोर यादव के पक्ष में गोलबंद हो जायें।













Click it and Unblock the Notifications