सभी सरकारें आएं साथ तो 4 साल में खत्म हो जाएगा प्रदूषण: अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के स्तपर को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार पराली से निकलने वाले प्रदूषण को काबू करने के लिए अपनी ओर से प्रयास कर रही है। केजरीवाल ने आगे कहा कि इस मुद्दे पर सभी सरकारों को साथ आना चाहिए और प्रदूषण के खिलाफ जंग छेड़नी चाहिए। अगर सभी पार्टियां और सरकार साथ आए तो 4 साल से कम समय में हम प्रदूषण को काबू कर सकते हैं।
Recommended Video

केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा के करनाल में पराली से सीएनजी गैस बनाने की फैक्ट्री लगी है। यह फैक्ट्री पराली के बदले किसानों को पैसे देती है। इसके अलावा फैक्ट्रियां पंजाब में पराली से कोयला और कोक बना रही हैं। कई जगह पराली से गत्ते बनाए जा रहे हैं। इससे किसानों को पैसा मिल रहा है, लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मैं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से अपील करूंगा कि हर महीने यूपी, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रदूषण को लेकर बैठक करें।












Click it and Unblock the Notifications