भारत में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू : संघ
नयी दिल्ली। हिन्दुत्व का राग आलापने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने हिदुत्व पर एक सनसनीखेज बयान दिया है। उनके इस बयान से सियासी बयानबाजी का दौर शुरु हो गया है। मनमोहन वैद्य ने कहा है कि भारत में रहने वाला हर शख्स हिंदू है।

वैद्य ने कहा कि अल्पसंख्यक शब्द संघ की शाखाओं में आते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में कोई भी व्यक्ति अल्पसंख्यक नहीं है। भारत में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू है। संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक की पूर्व संध्या पर संग प्रचारक ने कहा कि संघ धर्म या जाति आधारित आंकड़े नहीं रखता । वैद्य ने बताया कि संघ की कार्यकारी मंडल की बैठक देशभर में काम कर रहे 33 संगठनों के कार्य कर रहे 390 स्वयंसेवक हिस्सा लेने के लिए लखनऊ आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications