अब होनहार लेखकों के वरदान है 'युवा पुरस्‍कार'

नई दिल्ली। संस्‍कृति मंत्रालय के तहत साहित्‍य अकादमी ने भारतीय भाषाओं में लिखने के लिए युवा लेखकों, जो 35 वर्ष से कम आयु के हैं, को प्रोत्‍साहित करने के लिए वर्ष 2011 में 'युवा पुरस्‍कार' प्रारंभ किया था।

तब से अकादमी द्वारा मान्‍यता प्राप्‍त भारतीय भाषाओं जैसे असमी, बंग्‍ला, बोडो, डोगरी, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्‍नड़, कश्‍मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उडि़या, पंजाबी, राजस्‍थानी, संथाली, संस्‍कृत, तमिल, तेलुगू, सिंधी एवं उर्दू में युवा भारतीय लेखकों द्वारा लिखी गई सर्वश्रेष्‍ठ पुस्‍तकों को कुल 106 पुरस्‍कार दिए जा चुके हैं।

पुरस्‍कार एक सम्‍मानित समारोह में प्रदान किए जाते हैं

ये पुरस्‍कार एक सम्‍मानित समारोह में प्रदान किए जाते हैं और इनमें 50 हजार रुपये की यह राशि, एक फलक एवं एक प्रशंसात्‍मक उल्‍लेख शामिल होता है। साहित्‍य अकादमी युवा पुरस्‍कार 2017 के लिए अकादमी द्वारा मान्‍यता प्राप्‍त सभी 24 भाषाओं में 35 वर्ष या उससे कम आयु के युवा भारतीय लेखकों तथा प्रकाशकों से पुस्‍तकें आमंत्रित कर रहा है।

आवेदक लेखक की उम्र 35 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए

आवेदक लेखक की उम्र पहली जनवरी 2017 को 35 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए। प्रतिवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2016 है। पुस्‍तकें जन्‍म तििथि प्रमाण पत्र की एक प्रमाणित प्रति के साथ भेजी जानी चाहिए। प्रतिवेदन के बारे में और जानकारी http://sahitya-akademi.gov.in/sahitya-akademi/awards/yuva_puraskar.jsp. से प्राप्‍त की जा सकती है।

http://sahitya-akademi.gov.in/sahitya-akademi/awards/yuva_puraskar.jsp. से प्राप्‍त की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+