विधायक अलका लांबा ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, अब क्या होगा अगला कदम?

Recommended Video

    Alka Lamba ने AAP से दिया resign, Congress में शामिल ! | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। दिल्ली के चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से विधायक अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है। कई महीनों से अलका लांबा पार्टी से नाराज चल रही थीं। अलका लांबा ने मंगलवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में अलका लांबा के अगले राजनीतिक कदम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थी। तमाम अटकलों के बीच शुक्रवार को अलका लांबा ने ट्वीट कर पार्टी छोड़ने की जानकारी दी।

    अलका लांबा ने छोड़ा आप का साथ

    अलका लांबा ने छोड़ा आप का साथ

    अलका लांबा वर्तमान में दिल्ली की चांदनी चौक सीट से विधायक हैं। शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट कर पार्टी छोड़ने के फैसले की जानकारी दी। अलका लांबा ने लिखा, 'आप आदमी पार्टी को गुड बॉय कहने और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का वक्त आ गया है।' उन्होंने ट्वीट में सभी का आभार व्यक्त किया है। कुछ दिनों पहले सोनिया गांधी से उनकी मुलाकात के बाद कयास लगाने जाने लगे हैं कि क्या अलका लांबा फिर से कांग्रेस में वापस जाएंगी। हालांकि, इसपर अभी अलका की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अलका लांबा तब सुर्खियों में आईं थी, जब दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के खिलाफ जाने के आरोप में उनसे इस्तीफा मांग लिया था।

    करीब 6 साल तक रहीं AAP के साथ

    करीब 6 साल तक रहीं AAP के साथ

    आम आदमी पार्टी में आने से पहले अलका करीब 20 सालों तक कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रहीं। दिसंबर 2014 में राहुल गांधी के ऊपर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अलका ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। 2015 के विधानसभा चुनावों में चांदनी चौक सीट से भाजपा की सुमन कुमार गुप्ता को हराकर अलका लांबा आप की विधायक बनीं। अलका ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के दयाल सिंह कॉलेज और सेंट स्टीफंस कॉलेज से एमएससी व एमएड की पढ़ाई की है। साल 1995-96 में उन्हें कॉलेज की बेस्ट एथलीट के पद से भी नवाजा गया था।

    कई बार रहीं विवादों में

    कई बार रहीं विवादों में

    अलका लांबा ने साल 1994 में सियासत की दुनिया में कदम रखा था। साल 1997 में अलका लांबा कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर सुर्खियों में आईं। अलका लांबा का विवादों से भी पुराना नाता रहा है। साल 2012 में गुवाहाटी में हुए रेप के एक मामले में अलका लांबा के ऊपर पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप लगा। सितंबर 2014 में अलका लांबा और आप के पूर्व विधायक विनोद कुमार बिन्नी के बीच सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर एक पोस्ट को लेकर विवाद छिड़ गया। इस पोस्ट में अलका लांबा के ऊपर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया गया था। अलका लांबा ने इस मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+