मुश्किल घड़ी में रणबीर कपूर को मिला आलिया भट्ट का साथ, पूरे समय अस्पताल में हैं मौजूद
नई

रणबीर कपूर को मिला आलिया भट्ट का साथ
इरफान खान के बाद अब ऋषि कपूर के निधन पर पूरा देश सदमे में है, ऐसा लग रहा है जैसे बॉलीवुड को किसी की नजर गल गई है। अस्पताल में उनके परिवार के साथ लोग दिखाई दे रहे हैं लेकिन लॉकडाउन की वजह से ज्यादा लोग नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस दुख की घड़ी में एक्ट्रेस आलिया भट्ट रणबीर और उनके परिवार की हिम्मत बनकर सामने आईं हैं। वह रणबीर के साथ-साथ उनके परिवार का भी ढांढस बंधा रही हैं।
Recommended Video

न्यूयॉर्क में इलाज के दौरान भी रही थीं आलिया
इससे पहले जब ऋषि कपूर अमेरिका के न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहे थे उस समय भी आलिया भट्ट कई मौकों पर रणबीर और उनके परिवार के साथ नजर आईं थीं। मीडिया में ऐसी खबरें भी हैं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधने जा रहे थे लेकिन लॉकडाउन के चलते यह टाल दिया गया। दिग्गज कलाकार ऋषि के निधन पर आलिया भट्ट हर समय अस्पताल में उनके साथ मौजूद हैं।

बॉलीवुड ने खोए अपने दो सितारे
बता दें कि बुधवार के दिन ऋषि को उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था, उनके भाई रणधीर ने बताया था कि उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी, महानायक अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी है, बता दें कि 29 अप्रैल को हिंदी सिनेमा ने एक्टर इरफान खान को खोया था और अब उनके निधन के 1 दिन बाद 30 अप्रैल को ऋषि कपूर अलविदा कह गए, जिसके बाद बॉलीवुड सदमे में है।

चक्की के आटे रोटियां मिस करते थे ऋषि
एक किस्सा साझा करते हुए परिवार वालों ने बताया कि न्यूयॉर्क मे इलाज के दौरान उन्हें कई बार अपने घर की भी याद आती थी। इस दौरान उन्होंने इसे एक विस्तारित छुट्टी बताया था जहां उन्हें पना पसंदीदा भोजन नहीं मिल सकता था। उन्होंने कहा था कि मुझे पोमफ्रेट खाने की याद आती है; यह यहां उपलब्ध नहीं है मुझे मुलायम घर की बनी चपातियां भी याद आती हैं। आपको हर तरह की नान और रोटियाँ मिलती हैं, लेकिन चक्की के अट्टे से बनी मुलायम चपातियां कुछ और ही होती हैं!'

पीएम मोदी सहित पूरे देश ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, 'बहुआयामी, प्यारे और जिंदादिल, यह थे ऋषि कपूर जी। वह प्रतिभा का पावरहाउस थे। मै हमेशा हमारे बीच हुई वार्ता को याद करता रहूंगा, यहां तक कि सोशल मीडिया पर हमारे बीच हुई बातचीत भी याद आएगी। वह फिल्मों और भारत की तरक्की के लिए जूनुनी थे। उनके निधन से बहुत दुखी हूं। उनके परिवार और फैंस के लिए संवेदनाएं। ओम शांति।'
यह












Click it and Unblock the Notifications