आलिया भट्ट ने बर्थडे पर अपने ड्राइवर और हेल्पर को दिया खास गिफ्ट, खरीदेंगे घर

मुंबई। आलिया भट्ट ने 15 मार्च को अपना 26वां जन्मदिन मनाया है। आलिया अपने परिवार और दोस्तों के साथ बर्थडे पर काफी खुश दिखीं। उनको बर्थडे पर कई गिफ्ट मिले, तो उन्होंने भी दो लोगों को इस दौरान खास गिफ्ट दिया। आलिया ने अपने ड्राइवर और हेल्पर को अपने बर्थडे पर पचास-पचास लाख रुपए दिए।

 घर खरीदने के लिए दिया पैसा

घर खरीदने के लिए दिया पैसा

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, आलिया ने अपने बर्थडे पर ड्राइवर सुनील और हेल्पर अनमोल को 50-50 लाख रुपए घर खरीदने के लिए दिए हैं। अभिनेत्री से पैस मिलने के बाद सुनील ने जुहु और अनमोल ने खान डांडा में फ्लैट बुक करा लिए हैं। अनमोल और सुनील उनकी पहली फिल्म से ही उनके साथ हैं। दोनों काफी समय से अपना घर लेने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बारे में आलिया को पता था। ऐसे में आलिया ने अपने बर्थडे पर उन्हें यह गिफ्ट दिया।

गली व्बॉय की सफलता से खुश हैं आलिया

गली व्बॉय की सफलता से खुश हैं आलिया

आलिया भट्ट ने हाल के दिनों में एक के बाद एक हिट फिल्म दी है। राजी के बाद उनकी हालिया रिलीज 'गली ब्वॉय' भी हिट रही है। फिल्म में आलिया के किरदार को भी काफी सराहा जा रहा है। वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त के साथ आलिया भट्ट की फिल्म 'कलंक' 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।

आलिया की रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' में काम कर रही हैं। फिल्म का लोगो लॉन्च किया जा चुका है। आलिया ब्रह्मास्त्र की शूटिंग खत्म कर चुकी हैं। ये फिल्म जल्दी ही रिलीज होगी। आलिया भट्ट ने 2012 में धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से फिल्मी करियर शुरू किया था। जिसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं

सलमान के साथ दिखेंगी आलिया

सलमान के साथ दिखेंगी आलिया

आलिया भट्ट जल्दी ही संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह में सलमान खान के साथ नजर आएंगी। यह पहला ऐसा मौका होगा जब सलमान और आलिया साथ दिखेंगे। सलमान और आलिया दोनों ने ही संजय लीला भंसाली की फिल्म वह काम करने को लेकर खुशी जहिर की है। आलिया ने फिल्म को लेकर ट्वीट किया, खुले आंखों से सपना देखना चाहिए और मैंने यह किया। संजय लीला भंसाली और सलमान एक साथ कमाल करते हैं। जब मैं नौ साल की थी, तब से चाहती थी कि भंसाली की फिल्म में काम करूं, लंबे इंतजार के बाद यह सपना सच हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+