एक्टिंग के बाद अब फिल्म निर्माण में किस्मत आजमाएंगी आलिया भट्ट, लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी लॉन्च की है। बता दें कि आलिया भट्ट अब एक्टिंग के अलावा प्रोडक्शन में भी काम करती नजर आएंगी। आलिया ने सोशल मीडिया पर खुद इस बात की जानकारी दी है। आलिया ने अपनी प्रॉडक्शन कंपनी का नाम 'Eternal Sunshine Productions' रखा है।

Alia Bhat

इंस्टा पर शेयर की पोस्ट

आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। आलिया ने लिखा है, "मुझे ये घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है... प्रोडक्शन!! इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन। हमें आपको कहानी बताने दीजिए। हैप्पी स्टोरीज। रियल स्टोरीज और टाइमलेस स्टोरीज। आपको बता दें कि आलिया ने कंपनी का Logo भी जारी किया है। साथ ही उनके ऑफिस की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

आलिया को मिलने लगी बधाई

आलिया की प्रोडक्शन कंपनी की खबर पर कई हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी है और आलिया को इस नए काम के लिए बधाई दी है। फिल्म निर्माता करण जौहर ने कहा है, 'यू गो गर्ल'। आलिया की मां सोनी राजदान ने कहा है, "बधाई! सुपर डुपर गर्व।" रकुल प्रीत सिंह और जोया अख्तर ने भी आलिया को बधाई दी है।

आपको बता दें कि आलिया ने भले ही अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च कर लिया हो, लेकिन अभी उनकी निगाहें अपनी अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी पर टिकी हुई हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। फिल्म 1960 के दशक के वेश्यालय के मालिक कामाथीपुरा, गंगूबाई कोतवाली के जीवन को संजोएगी। फिल्म मुम्बई के हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस से गंगूबाई काठियावाड़ी पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+