The Kerala Story के रिलीज होने पर हो सकता है विरोध प्रदर्शन, इस राज्य में जारी हुआ अलर्ट

'द केरला स्टोरी' रिलीज से पहले विवादों में है। इस फिल्म को लेकर अब तमिलनाडु में अलर्ट जारी हुआ।

 Kerala

फिल्म 'द केरला स्टोरी' रिलीज होने से पहले विवादों में घिर गई है। केरल में इसका विरोध तो हो ही रहा, अब तमिलनाडु में भी फिल्म को लेकर नया अलर्ट जारी हुआ है। खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि रिलीज से राज्य में फिल्म का व्यापक विरोध हो सकता है।

दरअसल बॉलीवुड की ये फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये केरल की कुछ घटनाओं पर आधारित बताई जा रही, जिसमें दिखाया गया कि कैसे हजारों युवतियों को इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल होने के लिए ब्रेनवॉश किया गया। साथ ही उनको सीरिया और अफगानिस्तान जैसे देशों में भेजा गया। हालांकि इस थ्योरी पर विवाद बना हुआ है।

ये फिल्म तमिलनाडु में भी रिलीज होगी। ऐसे में वहां की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। उनको लगातार फिल्म के विरोध के इनपुट मिल रहे हैं।

केरल सीएम भी विरोध में
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी इस फिल्म की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये फिल्म धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए केंद्र सरकार और आरएसएस का एजेंडा है। इस फिल्म के जरिए राज्य की गलत छवि पेश की गई।

शशि थरूर भी भड़के
तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी इस फिल्म से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि ये फिल्म राज्य की गलत तस्वीर पेश कर रही। फिल्म के निर्माता विकृति में लिप्त हैं। उन्होंने इसको लेकर कई ट्वीट भी किए।

बीजेपी का समर्थन मिला
वहीं दूसरी ओर इस फिल्म को बीजेपी का समर्थन मिला है। मामले में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने इस फिल्म को सही बताया। साथ ही इसकी तुलना अभिव्यक्ति की आजादी से की। उन्होंने कहा कि केरल सीएम और सीपीआई (एम) इसको लेकर दोहरे मानकों का पालन कर रही।

फिल्म को मिला A सर्टिफिकेट
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने इस फिल्म को 'ए' सर्फिफिकेट दिया है। साथ ही इससे 10 सीन हटवाए गए। वहीं दूसरी ओर सत्ताधारी पार्टी सीपीआई (एम) के मुताबिक फिल्म में दिखाई गई धर्मांतरण की बात झूठी है। फिल्म निर्माता जो आंकड़ा दिखा रहे वो भी फर्जी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+