जम्‍मू से गिरफ्तार हुआ अल कायदा का आतंकी, आठ हैंड ग्रेनेड लेकर आ रहा था दिल्‍ली

जम्‍मू पुलिस ने कश्‍मीर के रहने वाले अरफान हुसैन वानी नामक एक शख्‍स को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है इरफान आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़ा हुआ है। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाली बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम हो गई है।

जम्‍मू। जम्‍मू पुलिस ने कश्‍मीर के रहने वाले अरफान हुसैन वानी नामक एक शख्‍स को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है इरफान आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़ा हुआ है। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाली बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम हो गई है। अरफान को जम्‍मू के गांधी नगर से गिरफ्तार किया गया है।

jammu-al-qaeda-terrorist

जम्‍मू जोन के आईजी डॉक्‍टर एसडी जामवाल ने इस बारे में बताया, ' एक कश्‍मीर युवक को गांधी नगर से रविवार की रात गिरफ्तार किया गया है। यह युवक के पास से भारी मात्रा में हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।' उन्‍होंने बताया कि इरफान दिल्‍ली जा रहा था जहां पर उसे ये हैंड ग्रेनेड किसी को सौंपने थे। उनकी मानें तो हो सकता है कि वह दिल्‍ली में 15 अगस्‍त के कार्यक्रमों में गड़बड़ी फैलाने वाली साजिश का हिस्‍सा हो। बताया जा रहा है कि अरफान के पास आठ जिंदा हैंड ग्रेनेड और 60,000 रुपए कैश मिला है। वह दक्षिण कश्‍मीर के पुलवामा के अवंतिपोरा का रहने वाला है। ये भी पढ़ें-Article 35A: जानिए क्‍या है जम्‍मू कश्‍मीर में लागू यह कानून और अब तक क्‍या-क्‍या हुआ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+