VIDEO: ‘हाउसफुल 4’ के प्रमोशन के दौरान हुआ हादसा, अक्षय कुमार ने बचाई कॉमेडियन की जान

मुंबई। अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' 26 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। अक्षय इस वक्त फिल्म की पूरी टीम के साथ प्रमोशन में जुटे हुए हैं। प्रमोशन को लेकर ही वो मनीष पॉल के शो 'मूवी-मस्ती विद मनीष पॉल' में भी गए। इस शो पर अक्षय कुमार ने वो किया जिसने यह साबित कर दिया कि वो रील हीरो नहीं बल्‍कि रियल हीरो हैं। शो के सेट पर बेहोश हुए एक्‍टर को अक्षय कुमार ने अपनी फुर्ती के चलते बचा लिया। यह पूरा घटनाक्रम एक वीडियो पैपराजी के कैमरे में रिकॉर्ड हो गया जो कि अब इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो को शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी गई है कि मनीष पॉल के नए रियलिटी शो में अपनी आने वाली फिल्म 'हाउसफुल 4' के प्रमोशन के लिए गए एक्टर अक्षय कुमार ने सेट पर हार्नेस पहने बेहोश हुए व्यक्ति की जान बचाई।

अक्षय के फुर्ती से बची जान

अक्षय के फुर्ती से बची जान

वायरल हो रही क्लिप में अभिनेता अली असगर और उनके पीछे खड़े क्रू मेंबर को हार्नेस पहने वाटर टैंक में खड़ा देखा जा सकता है। तभी अचानाक क्रू मेंबर पीछे की तरफ बेहोश होकर गिर जाता है। अली उसे गिरने से बचाने की कोशिश करते हैं और इस दौरान अन्य कर्मी दल उसे बचाने के लिए दौड़ते हैं। लेकिन उन सभी से पहले अक्षय वाटर टैंक पर चढ़कर वहां पहुंच जाते हैं और बेहोश हुए व्यक्ति की मदद करते हैं। टैंक के किनारे पर बैठकर अक्षय एक चालक दल के सदस्य को बेहोश आदमी को अपनी गोद में रखने का निर्देश देते हैं और उसे हार्नेस खोलने के लिए कहते हैं।

पुनर्जन्म की कहानी है ‘हाउसफुल 4’

अक्षय की फिल्म ‘हाउसफुल-4' , ‘हाउसफुल' सीरीज़ की चौथी फिल्म है। इसमें अक्षय के साथ बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े भी हैं। कॉमेडी फिल्म है। ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म की कहानी पुनर्जन्म से जुड़ी हुई है। ‘हाउसफुल-4' को पहले साजिद खान डायरेक्ट कर रहे थे लेकिन उनके ऊपर मीटू मूवमेंट के दौरान यौन शोषण के आरोप लगे, जिसके बाद उन्हें फिल्म का डायरेक्शन छोड़ना पड़ा। उनकी जगह फिर फरहाद सम्जी ने इसे डायरेक्ट किया।

लक्ष्मी बॉम्ब के पोस्टर से सबको चौंकाया...

गुरुवार को अक्षय ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का पोस्टर रिलीज किया। इस पोस्टर में लाल रंग की साड़ी पहने दिखाई दे रहे हैं। पीछे माता की बड़ी-सी मूर्ती है और हवनकुंड़ के साथ अक्षय कुमार माथे पर बड़ी-सी लाल बिंदी लगाए लाल साड़ी में थोड़े डरावने दिखाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+