बियर ग्रिल्स के एडवेंचर शो में अक्षय कुमार ने खोला राज- रोज पीता था गौमूत्र, बताई वजह

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुपरस्टार रजनीकांत के बाद बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी पॉपुलर एडवेंचर शो 'इन्टू द वाइल्ड' में नजर आएंगे। इससे पहले अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर अपने अपकमिंग शो 'इन्टु द वाइल्ड' से जुड़े कई पोस्ट डाले हैं, जिनमें वह बियर ग्रिल्स के साथ बांदीपुर के जंगलों में स्टंट करते और निजी जिंदगी के पन्ने खोलते नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार ने 'इन टू द वाइल्ड' के अपने विशेष एपिसोड को लेकर एडवेंचरर और टीवी होस्ट बेयर ग्रिल्स और 'बेल बॉटम' की को-स्टार हुमा कुरैशी के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन में भाग लिया।

अक्षय कुमार ने लाइव चैट में किया खुलासा

अक्षय कुमार ने लाइव चैट में किया खुलासा

इंस्टाग्राम लाइव चैट के दौरान हुमा ने अक्षय कुमार से पूछा कि बियर ग्रिल्स ने कैसे उन्हें शो के दौरान 'हाथी पूप टी' पीने के लिए राजी किया? इस पर अक्षय ने कहा कि उनके लिए यह बड़ी चीज नहीं थी और वो इसे लेकर एक्साइटेड थे। अक्षय ने बताया कि आयुर्वेदिक कारणों से वो रोज गौमूत्र पीते थे। इसलिए यह उनके लिए बिलकुल भी कठिन नहीं था। इसपर बेयर ने कहा, 'मेरे बहुत से मेहमान ऐसा नहीं कर पाते हैं!' बेयर ने यह भी कहा, 'जब लोग फेमस हो जाते हैं, तो वे अपने कम्फर्ट जोन से बाहर काम करना बंद कर देते हैं, क्योंकि उन्हें कमजोर दिखने का डर होता हैं लेकिन अक्षय किसी भी चीज के लिए तैयार थे।'

बियर ग्रिल्स ने अक्षय कुमार की तारीफ की

बियर ग्रिल्स ने अक्षय कुमार की तारीफ की

लाइव चैट के दौरान अक्षय ने बताया कि इस शो का एक्सपीरियंस उनके लिए काफी अच्छा रहा है। साथ ही बियर ग्रिल्स ने अक्षय कुमार की तारीफ की और कहा कि लोग मशहूर हो जाते हैं तो वो कई चीजे करना छोड़ देते हैं लेकिन अक्षय ने ऐसा नहीं किया। चैट के दौरान, अक्षय और ग्रिल्स ने बांदीपुर नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में जंगली विशेष एपिसोड में शूटिंग के बारे में बात की। अगर वे फिर एक साथ काम करते हैं तो वे जंगल में कैसे सर्वाइव करेंगे, इस बारे में दोनों ने बातचीत की।

अक्षय ने मूंछों को लेकर किया खुलासा

अक्षय ने मूंछों को लेकर किया खुलासा

इस सेशन के दौरान अक्षय मूंछों के साथ नजर आए। अक्षय से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे एक नई फिल्म के लिए ये मूंछे उगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पास ऑप्शन था कि मैं इस फिल्म के लिए फेक मूंछें उगा लूं, लेकिन मैंने रियल मूंछों का ऑप्शन ही चुना। अक्षय ने कहा कि हालांकि मेरे परिवार को मेरा ये लुक पसंद नहीं आया है। इस पर बेयर ने कहा कि उन्होंने भी ऐसा करने की कोशिश की थी लेकिन उनके घरवालों को भी उनका मूंछें उगाने का आइडिया पसंद नहीं आया था।

बेयर ने अक्की को दी फिटनेस रेटिंग

लाइव सेशन के दौरान हुमा ने बेयर से पूछा कि वे अक्षय कुमार की फिटनेस को 1-10 पर कितने नंबर देंगे। इस पर बेयर ने कहा कि जंगल में आप जब जाते हैं तो मेरे कुछ गेस्ट्स काफी नर्वस भी हो जाते हैं, लेकिन अक्षय कुमार काफी शांत नजर आएं। उनमें किसी तरह का कोई ईगो भी नहीं है जबकि वे भारत में इतने बड़े सुपरस्टार हैं और वे नियमित रूप से अपनी फिटनेस का ध्यान रखते हैं। मुझे लगता हैं कि मेरे शो पर जितने भी गेस्ट्स आए हैं, उनमें अक्षय फिटनेस स्तर पर टॉप कैटेगिरी में गिने जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+