तंगी से जूझ रही थी ये एसिड अटैक पीड़िता, अक्षय कुमार ने भेजी 5 लाख की मदद

नई दिल्ली। एसिड हमले के खिलाफ जंग का चेहरा बनकर उभरी लक्ष्मी अग्रवाल इस समय आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। नौबत यहां तक आ पहुंची है कि उनके पास ना तो जॉब है और ना ही अपनी बेटी को पालने के लिए पैसे हैं। नौकरी ना होने के चलते वो अपने घर का किराया देने में सक्षम नहीं है। हाल ही में उन्होंने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था। उनकी इस हालत को देखते हुए एक्टर अक्षय कुमार उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। अक्षय कुमार ने लक्ष्मी को 5 लाख रुपए की सहायता राशि भिजवायी है।

लक्ष्मी एक साल से जॉबलेस

लक्ष्मी एक साल से जॉबलेस

लक्ष्मी ने एक इंटरव्यू में एक साल से जॉबलेस होने की बात की थी। उन्होंने बताया था कि, आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, अक्षय कुमार को जब लक्ष्मी के बारे में पता चला तो उन्होंने फौरन उनके बैंक अकाउंट में पांच लाख रूपए ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने कहा कि मैंने लक्ष्मी की मदद इस मंशा से की है कि वह वित्तीय बाधाओं के बारे में चिंता किए बिना रोजगार की तलाश कर सकें और अपनी बेटी की ठीक से परवरिश कर सकें।

अक्षय ने भेजे 5 लाख रुपए

अक्षय ने भेजे 5 लाख रुपए

अक्षय कुमार ने कहा कि, मैं कहना चाहता हूं कि लोग समझें कि जब व्यक्ति को जीने के लिए बेसिक चीजों की जरुरत रहती है तो मेडल,अवार्ड्स या सर्टिफिकेट काम नहीं आते। लोगों को उनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए। लक्ष्मी इससे बेहद खुश है। उन्होंने कहा, मैं बता नहीं सकती कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं। मेरी बेटी और मैं अब अकेली नहीं हूं। इसके अलावा लक्ष्मी को कई और जगहों से भी मदद मिली है। उनको कई लोगों ने फोन कर मदद देने की बता कही है। इसके अलावा उनके पास 200 लोगों ने नौकरी के लिए इंटरव्यू कॉल किए हैं।

मकान मालिक ने उन्हें घर खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया था

मकान मालिक ने उन्हें घर खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया था

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में अपनी बेटी के साथ रहने वालीं एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी आर्थिक परेशानी का सामना कर रही हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार एसिड अटैक पीड़ित होने के कारण उन्हें कोई नौकरी पर नहीं रख रहा है और इसलिए वो अपने मकान का किराया देने में भी सक्षम नहीं हैं। उनके मकान मालिक ने उन्हें घर खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया था। लक्ष्मी पिछले एक साल से बिना नौकरी के हैं। लक्ष्मी ने 10वीं तक पढ़ाई की है और वो ट्रेन्ड ब्यूटिशियन हैं, लेकिन उन्हें पार्लर में भी नौकरी नहीं मिल रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+