कश्मीर में मिला अक्षय कुमार का हमशकल, सोशल मीडिया में वायरल हो रही है तस्वीर

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के हमशक्ल की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। ये शख्स कश्मीर का रहने वाला है और भारतीय टीम के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का फैन है। एक निजी टीवी न्यूज चैनल के पत्रकार ने अक्षय कुमार से मिलने वाले मीर की तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया में उनकी तस्वीर ये कहते हुए शेयर की अक्षय कुमार आने वाले समय में ऐसे दिखेंगे।

अक्षय कुमार के हमशकल की तस्वीर वायरल

टीवी जर्नलिस्ट ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर के एक फैन की तस्वीर शेयर करते हुए अपने ट्विटर हैंडल में लिखा कि सुनील गावस्कर के कश्मीरी फैन से मिलिए, माजिद मीर श्रद्धा के भाव से इस हैट को रोजाना पहनते हैं। इसके बाद लोगों ने इस पर जबरदस्त प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।

यूजर्स के किए दिलचस्प ट्वीट

एक यूजर ने लिखा कि वैसे ये भाईसाहब सुनील गावस्कर के फैन कम और अक्षय कुमार का बुढापा ज़्यादा लग रहे है। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि मैंने तस्वीर को जूम करके देखा कि कहीं ये फोटोशॉप तो नहीं है और कहीं किसी ने अक्षय का पोटो यहां पोस्ट कर दिया हो। वहीं एक यूजर ने लिखा कि ये बुढापे और छोटे अक्षय कुमार हैं। एक यूजर ने लिखा कि वो अक्षय कुमार की बॉयोपिक में अक्षय कुमार का किरदार अदा कर सकते हैं।

अक्षय की मिशन मंगल हिट

अक्षय की मिशन मंगल हिट

गौरतलब है कि हाल में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' बॉक्स ऑफिस में जबरदस्त कमाई कर रही है। अक्षय कुमार और विद्या बालन स्टारर इस फिल्म ने 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म में अक्षय और विद्या के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। वो कैटरीना कैफ के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+