अखिलेश यादव खोज रहे हैं किराए पर रहने के लिए फ्लैट, ट्विटर पर हुए ट्रोल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी आवासीय बंगलों को 15 दिनों के भीतर खाली करने के लिए अखिलेश यादव और मायावती समेत छह पूर्व मुख्यमंत्रीयों को नोटिस दिए हैं। वहीं बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रमुख मायवती ने सरकारी बंगले 13 ए की नाम प्लेट बदलवा दी है। मायावती ने इसे कांशीराम यादगार विश्राम गृह में बदल दिया है। वहीं अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा है कि, मैं अभी भी लखनऊ में किराए पर एक फ्लैट की तलाश में हूं। मैं अब तक अपने लिए एक घर बनाने में सक्षम नहीं हूं। इसी लिए उन्होंने बंगला खाली करने के लिए दो साल का सरकार से समय मांगा था। अखिलेश यादव के इस बयान के बाद ट्विटर पर यूर्जज जमकर उनके बयान को ट्रोल कर रहे हैं।

अखिलेश
दरअसल अखिलेश को बयान को एबीपी न्यूज ने ट्विट किया था। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए निनंद नाम के एक यूजर्स ने लिखा कि, अखिलेश यादल कृपया 99 एकर्स और मैजिकब्रिक का उपयोग कीजिए और बिना दिक्कत से रेंट पर फ्लैट पाईए। वहीं एक अंजली नाम की यूजर ने लिखा कि कोई इस गरीब व्यक्ति की रेंट पर फ्लैट दिलाने में मदद करे।


वहीं एक ट्विटर यूजर अनंत पुरोहित ने अपना ही फ्लैट डिस्काउंट के साथ रेंट पर देने का ऑफर दे दिया। अनंत ने लिखा कि, मेरा 900 स्क्वायर फीट का 2बीएचके रेंट के लिए उपलब्ध है। फ्लैट का किराया 2000 रुपए है और एक्स सीएम होने के नाते 10 प्रतिशत का डिस्काउंट भी दे रहा हूं।कृपया बिना झिझक संपर्क करें।


वहीं एक श्याम चेत्तियार ने ट्वीट किया कि, अखिलेश यादव मैं आपके लिए एक किराए पर फ्लैट ढ़ूढ दूंगा। कृपया अपनी जरूरते मेरे साथ शेयर करें। आपकी गरीबी के चलते मैं अपसे कमीशन का पैसा भी नहीं लूंगा। चिंता मत करो। कृपया सूचना शेयर करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+