पीएम मोदी की अपील का अखिलेश यादव ने इस अंदाज में दिया जवाब
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सिलसिलेवार कई ट्वीट करके देशभर के विपक्षी नेताओं और अपने दल के नेताओं से अपील की है कि वह लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित करें। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मायावती, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, चंद्रबाबू नायडू समेत तमाम नेताओं को टैग करके अपील की है कि वह मतदान फीसदी को बढ़ाने में अपना योगदान दें। पीएम मोदी के ट्वीट पर अखिलेश यादव ने जवाब दिया है।

अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के ट्वीट पर जवाब देते हुए ट्वीट किया कि दिल ख़ुश हुआ कि प्रधान मंत्री जी भी #MahaGathbandhan से #MahaParivartan की अपील कर रहे हैं। मैं भी सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध करता हूँ कि ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में मतदान करें और नया प्रधान मंत्री चुनें।। ना सिर्फ अखिलेश यादव बल्कि तमाम अन्य लोगों ने भी पीएम मोदी की अपील का जवाब देते हुए मतदान फीसदी बढ़ाने की अपील को स्वीकार किया है।
अक्षय कुमार ने ट्वीट करके लिखा है कि लोकतंत्र का असल महत्व तब है जब लोग अधिक से अधिक संख्या में चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लें। वोटिंग को सुपहहिट प्रेम कथा होना चाहिए, यह देश और मतदाताओं के लिए जरूर सुपरहित होगी। वहीं संगीत निर्देशक ए आर रमहान ने पीएम की अपील पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि हम जरूर करेगे, शुक्रिया।
बता दें कि पीएम मोदी ने लोगों से चार अनुरोध किए हैं। पीएम ने पहली अपील की है कि आप आज ही वोटर कार्ड के लिए रजिस्टर करें। दूसरा अपने नाम की जांच मतदाता सूची में अच्छे से कर लें, तीसरा मतदान को ध्यान रखत हुए अपने कार्यक्रम को सोच समझकर तय करें और चौथा दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करें। पीएम ने लिखा है कि आप अपने परिवार के सदस्यों और साथियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। जरूरत पड़े तो मतदान के दिन वोट देने के लिए उन्हें साथ लेकर जाएं। अधिक से अधिक मतदान का मतलब है, एक मजबूत लोकतंत्र और एक मजबूत लोकतंत्र से ही विकसित भारत बनेगा। हमने देश में पिछले कुछ चुनावों में रिकॉर्ड मतदान देखा है।












Click it and Unblock the Notifications