योगी के दावे पर बोले अखिलेश, यूपी नहीं पूरे देश में आएंगी भाजपा की 74 सीटें

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामाना करना पड़ेगा। यादव ने कहा कि भाजपा पूरे देश मे 74 सीटों तक सिमट जाएगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में कहा था कि भाजपा उत्तर प्रदेश में 80 में से 74 सीट जीतेगी। एक टीवी कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा यूपी नहीं बल्कि पूरे देश में 74 सीट जीतेगी।

गठबंधन है भाजपा का विकल्प

गठबंधन है भाजपा का विकल्प

अखिलेश यादव ने कहा है कि आगामी चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन जनता के सामने सबसे बेहतर विकल्प है। साथ ही यादव ने कहा, हमारा तो एक-दो दलों का गठबंधन है। भाजपा बताए कि देशभर में उनका कितनी पार्टियों के साथ गठबंधन है। अगर हमारा महामिलावट का गठबंधन है तो उनका कौन-सा है। इस दौरान सपा अध्यक्ष ने कहा, अगला प्रधानमंत्री भी उत्तर प्रदेश से ही होगा। प्रदेश की जनता चाहती है कि वर्तमान सरकार यहां से जाए देश को नया प्रधानमंत्री मिले और उत्तर प्रदेश से बने।

आजमगढ़ से लड़ सकते हैं चुनाव

आजमगढ़ से लड़ सकते हैं चुनाव

अखिलेश यादव ने इस दौरान आजमगढ़ से चुनाव लड़ने का इशारा किया। उन्होंने कहा, आजमगढ़ की जनता कहेगी तो वह वहां से लड़ेंगे। आजमगढ़ से अभी मुलायम सिंह यादव सीएम हैं। इस बार मुलायम सिंह मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे।

झूठ के सहारे सत्ता चाहती है भाजपा

झूठ के सहारे सत्ता चाहती है भाजपा

यादव ने कहा, देश का किसान और नौजवान मुश्किल के दौर से गुजर रहा है। भाजपा ने किसानों और नौजवानों से झूठ बोला और एक बार फिर से वो झूठ के सहारे सत्ता में आना चाहती है। अखिलेश यादव ने सीबीआई के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस और भाजपा को एक जैसा बताया। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस प्रदेश में उनके साथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+