मध्य प्रदेश में आमने-सामने कांग्रेस-सपा, अखिलेश ने बागी कांग्रेस नेताओं को दिया न्योता

लखनऊ। मध्य प्रदेश में जिस तरह से तमाम कोशिशों के बाद भी सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हो सका उसके बाद अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपना सियासी दांव खेलना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश में बागी कांग्रेस नेताओ को सपा का टिकट देने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने इन नेताओं को लुभाने के लिए उन्हें सपा में आने का न्योता दिया है, साथ ही उन्हें भरोसा दिलाया है कि वह उन्हें टिकट भी देंगे। जिस तरह से अखिलेश ने कांग्रेस के भीतर तोड़फोड़ की शुरुआत की है उससे साफ है कि सपा और कांग्रेस के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।

कांग्रेस-सपा में ठनी

कांग्रेस-सपा में ठनी

मध्य प्रदेश के छतरपुर में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में चुनाव को देखते हुए कांग्रेस नेताओं को उम्मीद थी कि उन्हें टिकट मिलेगा, हम उन्हें टिकट देंगे और जिस मौके की वह तलाश में हैं वह मौका भी उन्हें देंगे। गौर करने वाली बात है कि पिछले काफी दिनों से सपा और कांग्रेस मध्य प्रदेश में गठबंधन करने की लगातार कोशिशों में जुटी थी, लेकिन यह कोशिशें उस वक्त विफल हो गई जब खुद अखिलेश यादव ने अकेले दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।

हमने हर संभव मदद की

हमने हर संभव मदद की

अखिलेश यादव ने कांग्रेस-सपा के बीच गठजोड़ पर कहा कि जब भी काग्रेस मुश्किल में थी तो हमने उनका साथ दिया, सपा ने हर संभव कांग्रेस की मदद करने की कोशिश की है। मध्य प्रदेश में जिस तरह से कांग्रेस ने सपा के साथ व्यवहार किया था उसकी वजह से सपा के वरिष्ठ नेताओं में नाराजगी थी। सपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि 2017 में सपा कांग्रेस को 100 से अधिक सीटें दी थी, जिसका परिणाम हमे भुगतना पड़ा था और यह गठबंधन हमारे पक्ष में नहीं गया।

दिसंबर में चुनाव

दिसंबर में चुनाव

गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को साफ किया था कि उनकी पार्टी मध्य प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी। यादव ने कहा कि कांग्रेस का और इंतजार नहीं कर सकते वो मध्‍यप्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और बीएसपी से ही गठबंधन करेंगे। छत्तीसगढ़ में भी उन्होंने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और बीएसपी के साथ बातचीत चलने और गठबंधन होने की बात कही। सपा की ओर से मध्य प्रदेश की छह सीटों प्रत्यााशियों का नाम भी ट्विटर पर घोषित कर दिया था। मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 11 दिसंबर को मतों की गणना होगी

इसे भी पढ़ें- गुजरात में यूपी-बिहार के लोगों पर हमले के पीछे राहुल गांधी ने बताई ये वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+