पहली बार मायावती के घर पहुंचे अखिलेश, यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत
Recommended Video

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती में आज मुलाकात हुई है। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद अखिलेश यादव बुधवार शाम को खुद मायावती के घर पहुंचे हैं। फूलों का गुलदस्ता देकर उन्हें जीत के लिए बधाई दी और समर्थन के लिए धन्यवाद देने अखिलेश पहुंचे हैं, सिर्फ अखिलेश की गाड़ी ही मायावती के घर के भातर गई है। अखिलेश और मायावती की मुलाकात लखनऊ में हुई है। ये पहली बार है जब इस तरह से दोनों नेता मिले हैं। बता दें कि गोरखपुर और फूलपुर में समाजवादी पार्टी को बसपा ने समर्थन दिया था, बसपा के समर्थन की मदद से सपा ने दोनों सीटें जीती हैं। नतीजों के बाद भी मीडिया से बातचीत में अखिलेश ने कई दफा बसपा और मायावती का शुक्रिया अदा किया।

माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच मुलाकात में 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा फैसला हो सकता है। इससे पहले पत्रकारों ने अखिलेश यादव से जब सपा-बसपा के 2019 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर सवाल किया तो उन्होंने साफ जवाब नहीं दिया। उन्होंने हालांकि उपचुनाव में समर्थन के लिए बसपा और मायावती को कई बार धन्यवाद दिया। उन्होंने इतना ही कहा कि ये बहुत अहम लड़ाई थी और इसमें जिन दलों ने साथ दिया है, उन सभी का वो शुक्रिया करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications