अखिलेश बना सकते हैं नई पार्टी, मोटरसाइकिल हो सकता है चुनाव चिन्ह!
अखिलेश यादव की नई पार्टी का नाम प्रोग्रेसिव समाजवादी पार्टी जबकि चुनाव चिन्ह मोटरसाइकल हो सकता है।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी में अंदरूनी घमासान चरम पर है। नौबत तो ऐसी आ गई है कि पार्टी बिखर भी सकती है। इसी बीच खबर आई है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी अलग पार्टी बनाने पर विचार कर सकते हैं। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक अखिलेश सपा से बाहर जाने और नई पार्टी बनाने के बारे में सोच सकते हैं।
अखबार के मुताबिक अखिलेश के समर्थन में खड़े मुलायम के चचेरे भाई राम गोपाल यादव और अखिलेश के सपोर्टर पार्टी के विधायकों ने हाल ही में दिल्ली में चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद से ही ऐसी अटकलें और तेज हो गई हैं।
अटकलें तो यह भी हैं कि अखिलेश यादव की नई पार्टी का नाम प्रोग्रेसिव समाजवादी पार्टी जबकि चुनाव चिन्ह मोटरसाइकल हो सकता है। वहीं अखिलेश खेमे के विधायकों का कहना है कि 'पार्टी से अलगाव दुखद है लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि अखिलेश यादव के अच्छे काम के दम पर नए संगठन के साथ हम जीत हासिल करेंगे और सत्ता में आएंगे।













Click it and Unblock the Notifications