अखिलेश ने क्यों कहा, गुजरात का सूरत अब कपड़ों के साथ सरकार भी बनाने लगा है

गुजरात से मंगाए ईवीएम कर रहे भाजपा की सरकार बनाने का काम: अखिलेश

नई दिल्ली। सोमवार को चार लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में ईवीएम में खराबी की शिकायतों पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने ईवीएम के जरिए चुनाव प्रभावित करने और भाजपा को फायदा होने की बात कही है। अखिलेश ने ट्वीट किया है, 'सुना है उपचुनावों में EVM ख़ास तौर पर गुजरात से मँगाए गए थे. लगता है सूरत अब सिर्फ कपड़े बनाने का ही नहीं, सरकार बनाने का भी काम करने लगा है।'

लगातार सवाल उठा रहे हैं अखिलेश

लगातार सवाल उठा रहे हैं अखिलेश

अखिलेश यादव सोमवार सुबह ईवीएम में शिकायतें आने के बाद से लगातार इसको लेकर सवाल उठा रहे हैं। अखिलेश ने सोमवार को भी इसको लेकर कई ट्वीट किए। उन्होंने ट्वीट किया, 'आज कहा जा रहा है कि गर्मी के कारण EVM मशीन काम नहीं कर रही है, कल कहेंगे बारिश और ठंड की वजह से ऐसा हो रहा है. कुछ लोग जनता को लाइन में खड़ा रखकर अपनी सत्ता की हनक दिखाना चाहते हैं. हम पेपर बैलेट वोटिंग की माँग को एक बार फिर दोहराते हैं.'

एक और ट्वीट में उन्होंने कहा 'हज़ारों EVM में ख़राबी की शिकायतें आ रही हैं. किसान, मज़दूर, महिलाएँ व नौजवान भरी धूप में अपनी बारी के इंतज़ार में भूखे-प्यासे खड़े हैं. ये तकनीकी ख़राबी है या चुनाव प्रबंधन की विफलता या फिर जनता को मताधिकार से वंचित करने की साज़िश. इस तरह से तो लोकतंत्र की बुनियाद ही हिल जायेगी.'

रालोद नेता भी कर चुके शिकायत

रालोद नेता भी कर चुके शिकायत

सोमवार को हुए उपचुनाव में ईवीएम मशीनें खराब होने की शिकायतें पूरे दिन मिलती रहीं। सुबह से ही इसको लेकर जगह-जगह हंगामा भी हुआ। रालोद ने इसे चुनाव प्रभावित करने की कोशिश कह कर, सत्ताधारी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। लोकदल के मुखिया अजित सिंह ने इसको लेकर चुनाव आयोग में शिकायत भी की। कैराना से आरएलडी की प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने भी चुनाव आयोग को चिट्ठी लिख मशीनों से छेड़छाड़ की शिकायत की और मुस्लि-दलित बाहुल्य इलाकों में खराब मशीनों को हैक करने का आरोप लगाया।

73 बूथों पर फिर से मतदान

73 बूथों पर फिर से मतदान

सोमवार को कैराना में हुए उपचुनाव में बड़ी संख्या में ईवीएम मशीनों में खराबी की शिकायतें आई थीं और इसको लेकर भाजपा और राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। इसको लेकर चुनाव आयोग ने कैराना लोकसभा सीट की 73 बूथों पर 30 मई को दोबारा मतदान का आदेश दिया है। जिन बूथों पर फिर से वोट पड़ेंगे उनमें सबसे ज्यादा गंगोह विधानसभा के 45 बूथ हैं। नकुड़ के 23 बूथ, शामली के 4 पोलिंग बूथ और थानाभवन में 1 बूथ पर दोबारा मतदान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+