पीएम मोदी के मेट्रो उद्घाटन पर अखिलेश बोले- काम किसी और का, फीता काटे कोई और
पीएम मोदी के मेट्रो उद्घाटन पर अखिलेश बोले- काम किसी और का, फीता काटे कोई और
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को नोएडा मेट्रो की मैजेंटा लाइन का उद्घाटन किया। इस पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि ये सरकार सिर्फ पुरानी सरकारों के काम का क्रेडिट ले रही है, अपना कुछ नहीं कर रही है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

काम किसी और का, फीता काटे कोई और
अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, 'अब इस नये राज में, चला नये दोहों का दौर. काम किसी और का, फीता काटे कोई और.' इससे पहले भी अखिलेश भाजपा सरकर पर दूसरी सरकारों के काम का श्रेय लेने की बात कहते हुए 'राम राम जपना पराया काम अपना' को भाजपा का काम कह चुके हैं।

सपा ने बताया किन योजनाओं को भाजपा ने बनाया अपना
सपा के राजेंद्र चौधरी ने इस पर कहा है कि भाजपा सरकार का दूसरी सरकारों के काम को अपना बना लेना का रवैया कोई नया नहीं है। काम किसी और का होता है और उस पर बीजेपी अपने नंबर बढ़ा लेती है। चौधरी ने कहा कि लखनऊ में जब मेट्रो रेल का उद्घाटन किया गया तो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम नहीं लिया गया था। ऐसे ही गोरखपुर में एम्स के लिए सपा सरकार ने मुफ्त जमीन दी थी लेकिन सपा का कोई नाम भाजपा सरकार ने नहीं लिया।

पीएम पहुंचे मजेंटा लाइन के उद्घाटन के लिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नोएडा में दिल्ली मेट्रो की नई मेजेंटा लाइन का उद्घाटन किया। मेट्रो का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा के बॉटनिकल मेट्रो स्टेशन पहुंचे। वहां यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की। मेट्रो उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मेट्रो में सफर किया। वो बॉटनिकल गार्डन स्टेशन से ओखला बर्ड सेंचुरी स्टेशन तक गए। उनके साथ राज्यपाल राम नाईक, सीएम योगी आदित्यनाथ और स्थानीय बीजेपी विधायक पंकज सिंह भी मौजूद रहे। ये लाइन दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी मंदिर को सीधा नोएडा के बॉटनिकल गार्डन से जोड़ेगी।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications