500-1000 के नोट बंद करने पर अखिलेश ने दी मोदी सरकार को ये सलाह
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को गांवों और जिला स्तर पर जनता की मदद के लिए स्पेशल बैंकिंग काउंटर खोलने चाहिए।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को देश में 500-1000 रुपए के नोट बंद करने के बाद एक अहम सलाह दी है।

अखिलेश ने दी खास सलाह
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर होने लिखते हुए केंद्र सरकार से कहा है कि सरकार को गांवों और जिला स्तर पर जनता की मदद के लिए स्पेशल बैंकिंग काउंटर खोलने चाहिए। इससे आम जनता के साथ-साथ किसानों को मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस बात को सुनिश्चित करना चाहिए कि किसान, आम जनता और छोटे कारोबारियों यह नोट बदलने में दिक्कत का सामना न करना पडें।
500 और 1000 के नोट पर बैन
आपको बताते चलें कि पूरे देश में 500-1000 रुपए के पुराने नोटों का चलन बुधवार 8 नवंबर, 2016 से बंद हो गया है। अब सरकार इसकी जगह पर 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी करने जा रही है।
आरबीआई ने गवर्नर उर्जित पटेल ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि 500-1000 रुपए के नोटों को इसलिए बंद किया जा रहा जिससे फर्जी करेंसी पर काबू पाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications