दिल्ली आ रहे किसानों को फ्री में डीजल दे रहे हैं अकाली दल के कार्यकर्ता, वजह भी बताई
अमृतसर। किसानों का आंदोलन हर दिन के साथ बढ़ता ही चला जा रहा है। देश के कोने-कोने से किसानों को लोगों का समर्थन मिल रहा है। राजनीतिक पार्टियों समेत आम लोग भी किसानों की मदद के लिए सिंघु बॉर्डर पहुंच रहे हैं। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता किसानों के बीच जाकर उनकी सेवा कर रहे हैं। इस बीच शिरोमणी अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के कार्यकर्ता पंजाब से दिल्ली जा रहे किसानों को फ्री में डीजल मुहैया करा रहे हैं।

किसान आंदोलन को मजबूती देने का है ये प्रयास- अकाली दल
ये नजारा दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे का है, जहां शिरोमणी अकाली दल के कार्यकर्ता सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे किसानों को फ्री में डीजल दे रहे हैं। अकाली दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि हम चाहते हैं पंजाब से ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे, ताकि किसान आंदोलन को मजबूती मिल सके। कार्यकर्ताओं ने बताया कि ये प्रयास स्थानीय युवाओं और कुछ NRI दोस्तों की मदद से पूरा हो रहा है।
पंजाब से लगातार सिंघु बॉर्डर पहुंच रहा है किसान
आपको बता दें कि सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल होने के लिए पंजाब से लगातार किसानों के आने का सिलसिला जारी है। पंजाब के गांव-गांव से किसानों का जत्था सिंघु बॉर्डर पहुंच रहा है इस सफर में लोग अपनी श्रद्धानुसार किसानों की मदद कर रहे हैं। कोई खाने की व्यवस्था कर रहा है तो शौच की सुविधा मुहैया करा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications