झारखंड में भी सहयोगी पार्टी के साथ BJP की अनबन, भाजपा की सीटों पर आजसू ने उतारे उम्मीदवार
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच राजनीतिक पार्टियों ने झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव पर नजरें गड़ा ली हैं। मतदान से पहले ही प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के बाद झारखंड में भी बीजेपी की अपनी सहयोगी पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के साथ अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। मंगलवार को आजसू ने अपने 12 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जसमें से तीन उम्मीदवार उस सीट से चुनाव लड़ेंगे जहां से बीजेपी ने पहले ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

मालूम हो कि, 30 नवंबर से झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो रही है, पांच चरणों में होने वाले इस मतदान के नतीजों का ऐलान 23 दिसंबर को किया जाएगा। यह चुनाव 81 विधानसभा सीटों के लिए कराया जा रहा है। बीजेपी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है जबकि आजसू ने मंगलवार के अपनी पहली लिस्ट में उम्मीदवारों की घोषणा की। आजसू के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो को फिर से सिल्ली विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है। बता दें, वर्ष 2014 के चुनाव में सुदेश कुमार इस सीट से हार गए थे।
हारे उम्मीदवारों पर लगाया दांव
वहीं, जल संसाधन मंत्री रामचंद्र सहिस को पार्टी ने जुगसलाई सीट से मैदान में उतारा है। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व नेता कुशवाहा शिवपूजन मेहता हाल ही में आजसू में शामिल हुए थे, पार्टी ने उन्हें भी टिकट दिया है। चंदनकियारी से पिछले चुनाव में हार का सामना कर चुके पूर्व मंत्री उमाकांत रजक को भी टिकट दिया गया है। बता दें, 10 नवंबर को बीजेपी ने अपने 52 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किया था। आजसू ने मंगलवार को जिन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया उनमें से तीन सीटों पर बीजेपी पहले से ही अपने उम्मीदवारों घोषणा कर चुकी है।
यह भी पढ़ें: हार्दिक पटेल बोले- भाजपा सरकारी स्कूलों को बंद करेगी, शिक्षा के नाम पर अब खुल्लम खुल्ला व्यापार होगा
सीट बंटवारे को लेकर मतभेद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी और आजसू के बीच मतभेद की वजह सीटों के बंटवारे को बताया जा रहा है। आजसू के प्रवक्ता देव शरण भगत ने कहा कि पार्टी अपनी नीतियों और अपने वोट आधार के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने चुनाव लड़ने के लिए 81 में से 17 सीटों की मांग की थी।
-
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications