बरेली में अपने घर पहुंचा अजितेश का परिवार, नहीं नजर आईं साक्षी
नई दिल्ली। साक्षी मिश्रा और अजितेश की शादी के चर्चे पूरे देश में हो रहे हैं। इसी बीच अब खबर आ रही है कि अजितेश के परिवारवाले वापस अपने घर लौट चुके हैं। हालांकि परिवार वालों के साथ साक्षी नजर नहीं आई। केवल दादा-दादी और बहन कार से पहुंचे और नीचे उतरते ही आसपास के लोगों से बिना कुछ बात किए घर में चले गए। हांलाकि वहां मौजूद मीडिया कर्मी घर के अंदर जाकर उनसे बात करनी की कोशिश की लेकिन उन्होंने सामने आने इंकार दिया।

दूसरी ओर साक्षी के पिता और बरेली के बिथरी चैनपुर से भारतीय जनता के विधायक बेटी के प्रेम विवाह से काफी व्यथित हैं। कई दिनों के बाद गुरुवार को कुछ लोगों से बात करने वाले राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने कहा अब घर से बाहर निकलने का मन ही नहीं करता। कई दिन तक इस मुद्दे पर चुप रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेश मिश्रा ऊर्फ पप्पू भरतौल ने राजनीतिक विरोधियों पर साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस बात का फायदा उठा कर कुछ नेताओं और अधिकारियों की लॉबी ने मेरी छवि खराब करने की कोशिश की है। यह सब कार्य मेरा राजनीतिक करियर खत्म करने के लिए किया गया है।
सोशल मीडिया पर मिल रही जान से मारने की धमकी
साक्षी को ट्विटर पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उनके ट्विटर अकाउंट पर उनके ही पोस्ट पर कई एकाउंट होल्डर अजितेश से शादी के फैसले को गलत बताकर कह रहे हैं कि आखिर कब तक बचेगी। मरना तुझे मेरे हाथों से है। इस धमकी के बाद साइबर सेल भी सक्रिय हो गई है। अजितेश से शादी के साक्षी के फैसले को ट्विटर पर लोग गलत बता रहे हैं। साथ ही साक्षी को पापा से माफी मांगकर घर जाने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे पोस्टों से ट्विटर भरा पड़ा है। दीपक भारती के नाम के शख्स ने साक्षी के पोस्ट के कमेंट बॉक्स में उसे जान से मारने की धमकी दी है। उसने लिखा है कि मुर्गी क्या जाने अंडे का क्या होगा? लाइफ मिलेगी या तवे पर फ्राई होगा? पुलिस और मीडिया कब तक तुम्हें बचाएगा? एक दिन मरना है मेरे हाथ से
यह भी पढ़ें- आखिर कहां हैं BJP विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा और अजितेश? ट्विटर पर मिली जान से मारने की धमकी












Click it and Unblock the Notifications