महाराष्ट्र: अजित पवार एनसीपी विधायक दल के नेता चुने गये

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार बुधवार को यहां राकांपा के विधायक दल के नेता चुने गये। पार्टी की प्रदेश इकाई प्रमुख जयंत पाटिल ने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नव निर्वाचित विधायकों ने अजीत पवार को आमराय से विधायक दल का नेता चुना है। इसके साथ ही यह भी तय हो गया कि अजीत पवार ही इस बार सदन में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाएंगे।

Ajit Pawar has been appointed as Legislative Party leader of Nationalist Congress Party

पार्टी की प्रदेश इकाई प्रमुख जयंत पाटिल ने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नव निर्वाचित विधायकों ने अजीत पवार को आमराय से विधायक दल का नेता चुना है। अजित पवार ने पार्टी विधायकों का शुक्रिया अदा किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि वह बेरोजगारी और कृषि संकट जैसे मुद्दों पर आक्रामक रहेंगे। अजित पवार बारामती सीट से निर्वाचित हुए हैं। बैठक के दौरान एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे भी मौजूद रहे

अजित पवार ने विपक्ष में बैठने का संकेत देते हुए कहा कि हम इस पर नजर रखेंगे कि क्या सरकार सही दिशा में काम कर रही है? हम सुनिश्चित करेंगे कि सरकार की ओर से समाज के किसी भी तबके के साथ कोई अन्याय नहीं हो। अजित ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस पार्टी के विधायक अगर हमें छोड़कर भाजपा में शामिल नहीं हुए होते तो प्रदेश में आज हमारी सरकार बनती। विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिल जाता।

पिछली सरकार में नेता प्रतिपक्ष का पद कांग्रेस के पास था। उसके 41 एवं राकांपा के 40 विधायक चुनकर आए थे। इस बार राकांपा के 54 और कांग्रेस के 44 विधायक चुनकर आए हैं। इसलिए नेता प्रतिपक्ष का पद राकांपा के खाते में जाएगा। ज्ञात हो कि 24 अक्तूबर को आए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में एनसीपी ने 54 सीटों पर जीत हासिल कर राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। भाजपा 105 सीटों के साथ पहले और शिव सेना 56 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+