ब्रिक्स एनएसए बैठक में बोले अजीत डोभाल, कहा- आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाने की है जरूरत

नई दिल्ली, जून 15। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बुधवार को ब्रिक्स एनएसए की आभासी बैठक में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। इस बैठक में सभी ब्रिक्स देशों के एनएसए शामिल हुए। मीटिंग में अजीत डोभाल ने आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता है। साथ ही ब्रिक्स काउंटर-टेररिज्म वर्किंग ग्रुप में चल रहे सहयोग का भी अजीत डोभाल ने स्वागत किया।

NSA brics summit

अजीत डोभाल ने चीनी एनएसए यांग जिची द्वारा आयोजित एनएसए की आभासी ब्रिक्स बैठक में कहा किविश्वसनीय मुद्दों को विश्वसनीयता, समानता और जवाबदेही के साथ हल करने के लिए बहुपक्षीय प्रणाली में तत्काल सुधार की आवश्यकता है। इस दौरान डोभाल ने यह भी कहा कि कोविड महामारी और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से भी निपटने के लिए हमें काम करने होंगे और इसके लिए एक-दूसरे का सहयोग करना होगा।

आपको बता दें कि ब्रिक्स की आभासी बैठक ब्रिक्स समिट 2022 के आयोजन से एक हफ्ते पहले हुई है। बता दें कि ब्रिक्स समिट 2022 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ-साथ ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति भी मुलाकात करेंगे। ब्रिक्स समिट 2022 23-24 जून को होगी। इस वर्ष के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का विषय 'वैश्विक विकास के लिए एक नए युग में उच्च गुणवत्ता वाले ब्रिक्स साझेदारी को बढ़ावा देना' है।

माना जा रहा है कि इस ब्रिक्स समिट 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा संभव है। युद्ध के बाद से यह ब्रिक्स नेताओं की पहली बैठक होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+