प्रशांत किशोर के लिए बोले जदयू नेता, अच्छा है ये कोरोना वायरस पार्टी से जा रहा

नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड नेता अजय आलोक ने कहा है कि प्रशांत किशोर के पार्टी से जाने पर उन्हें बहुत खुशी है क्योंकि वो भरोसे लायक नहीं है। आलोक ने प्रशांत किशोर को कोरोना वायरस तक कह दिया। बीते कुछ दिनों से जदयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर सीएए और एनआरसी के मुद्दे को लेकर भाजपा और जदयू पर हमलावर थे और पार्टी की नीतियों की आलोचना कर रहे थे। जिसके बाद मंगलवार को नीतीश कुमार ने उनसे पार्टी छोड़ने को कह दिया है।

Ajay Alok on Prashant Kishor, Ajay Alok, JDU, Prashant Kishor, Nitish kumar, bihar, प्रशांत किशोर, अजय आलोक, नीतीश कुमार, जदयू,

बुधवार को अजय आलोक ने प्रशांत किशोर को लेकर हुए सवाल पर कहा, इस आदमी का भरोसा नहीं किया जा सकता। ना तो उस शख्स ने नीतीश कुमार का भरोसा जीता और ना ही नरेंद्र मोदी का। वो आम आदमी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, राहुल गांधी से बात कर रहे हैं और ममता बनर्जी के साथ बैठके कर रहे हैं। हमें खुशी है कि ये कोरोना वायरस हमें छोड़ रहा है, वो जहां चाहें जा सकते हैं।

जेडीयू विधायक श्‍याम बहादुर सिंह ने प्रशांत किशोर को जाली माल बताते हुए कहा कि उन्हें बहुत पहले ही तो पार्टी से निकाल देना चाहिए था। वहीं जेडीयू प्रवक्‍ता संजय सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर नेता नहीं धंधेबाज हैं। उनको पार्टी में बिल्कुल नहीं रखा जाना चाहिए था।

प्रशांत किशोर के लगातार पार्टी लाइन के खिलाफ बयानों को लेकर हुए सवाल पर मंगलवार को नीतीश कुमार ने कहा कि किशोर को अमित शाह के कहने पर पार्टी जॉइन कराई गई थी। अब वो जहां चाहें, जा सकते हैं। इस पर प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को झूठा करार दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+