कांग्रेसी अजय राय ने सोनिया को लिखा पत्र, मदद की गुहार लगाई, बाद में किया इंकार

ajai
वाराणसी। कांग्रेसी अजय राय वाराणसी से भाजपपा के प्रधानमात्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्‍होंने कुछ दिनों पहले कांग्रेस की अध्‍यक्ष सोलिया गांधी को एक पत्र लिखा और उसके जरिए उन्‍होंने मदद मांगी है। हालांकि जब अजय से यह पूछा गया तो उन्‍होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया।

वाराणसी में जहां नरेंद्र मोदी और केजरीवाल अपनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंके हुए हैं, वहीं कांग्रेस कैंडिडेट अजय राय के लिए अभी पार्टी के किसी टॉप लीडर ने कैंपेन तक नहीं किया है। इस बीच खबर आ रही है कि अजय राय ने मोदी और केजरीवाल के खिलाफ चुनाव में मदद के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक खत लिखा है। खत में अजय राय ने न केवल पार्टी से और फंड की मांग की गई है, बल्कि प्रचार के लिए स्टार कैंपेनर और गुजरात मॉडल को एक्सपोज करने के लिए गुजरात कांग्रेस के नेताओं को भेजने को भी कहा है

ज्ञातव्‍य है कि रविवार को जब यह खत मीडिया में सार्वजनिक हुआ तो अजय राय ने इसका खंडन किया। अजय राय ने कहा कि यह खत किसी को नहीं भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यह खत बिना किसी से चर्चा किए गलती से सामने लाया गया। अजय राय का दावा है कि खत पर उनकी साइन नहीं है और यह खत विवाद पैदा करने के लिए सामने लाया गया है।

हालांकि अजय राय और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रजा नाथ शर्मा, दोनों ही मान रहे हैं कि पार्टी से मदद मांगी गई है। अजय राय का कहना है कि इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुछ दिनों पहले ही खत भेज चुके हैं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रजा नाथ ने कहा, 'हमने कांग्रेस अध्यक्ष (सोनिया) और उपाध्यक्ष (राहुल) की रैलियों और रोड शो की मांग की है। इसके अलावा कैंपेन के लिए दूसरे नेताओं के नाम भी भेजे गए हैं।' प्रजा नाथ ने यह भी स्वीकार किया कि पार्टी से और अधिक फंड की भी मांग की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+