VIDEO: राम-सीता की जोड़ी में नजर आए ऐश्वर्या-आमिर के बच्चे, इंटरनेट पर वायरल हुआ लुक

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बच्चों की फैन फॉलोइंग अपने माता-पिता से कम नहीं है। फिर चाहे तैमूर हों या आराध्या बच्चन, सभी सेलेब्रिटी किड्स की तस्वीरें आते ही इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं। अब जैसे आजाद राव और आराध्या बच्चन की हो गई है।

Aaradhya Bachchan, Azad Rao

मुंबई। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बच्चों की फैन फॉलोइंग अपने माता-पिता से कम नहीं है। फिर चाहे तैमूर हों या आराध्या बच्चन, सभी सेलेब्रिटी किड्स की तस्वीरें आते ही इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं। अब जैसे आजाद राव और आराध्या बच्चन की हो गई है। ऐश्वर्या-अभिषेक की बेटी आराध्या और आमिर-किरण के बेटे आजाद अपने स्कूल में राम-सीता बने। दोनों बच्चों की राम-सीता के किरदार में तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं।

स्कूल में राम-सीता बने ऐश्वर्या-आमिर के बच्चे

स्कूल में राम-सीता बने ऐश्वर्या-आमिर के बच्चे

आराध्या बच्चन और आजाद राव खान मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ते हैं। हाल ही में स्कूल में प्ले के लिए दोनों बच्चे राम और सीता बने थे। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरे और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं। इसमें एक वीडियो में आराध्या स्कूल प्ले के लिए रिहर्सल करती दिख रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरें भी वारयल हो रही हैं जिसमें आराध्या और आजाद स्टेज पर राम-सीता की जोड़ी में खड़े हैं।

इंटरनेट पर वायरल हुए वीडियो और तस्वीरें

इन तस्वीरों में दोनों ही बच्चे काफी क्यूट लग रहे हैं। आजाद ने कुर्ता-पायजामा पहना है और सिर पर मुकुट लगाया हुआ है। वहीं लहंगे-चोली में गजरा लगाकर खड़ी आराध्या एकदम सीता का रूप लग रही हैं। इन तस्वीरों को ऐश्वर्या-अभिषेक के एक फैन क्लब ने शेयर की हैं। इससे पहले स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में भी बच्चों ने एक डांस परफॉर्म किया था, जिसमें आराध्या और आजाद भी शामिल थे।

दोनों बच्चों में है केवल 20 दिनों का फर्क

अपने बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए इस एनुअल डे फंक्शन में आराध्या और आजाद, दोनों के ही माता-पिता मौजूद थे। आराध्या ऐश्वर्या और अभिषेक की इकलौती संतान हैं। ऐश्वर्या ने शादी के चार साल बाद 16 नवंबर, 2011 को आराध्या को जन्म दिया था। वहीं आजाद आमिर खान की तीसरी संतान हैं। आमिर और उनकी दूसरी पत्नी किरण राव ने 5 दिसंबर, 2011 को सरोगसी के जरिये आजाद के जन्म की खबर मीडिया से साझा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+