Airtel ने लॉन्च किया एक और 4G स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 1249 रुपये

Recommended Video

    Airtel launches 4G smartphone at an effective price of Rs 1249 | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। एयरटेल ने अपने 'मेरा पहला स्मार्टफोन' प्लान के तहत एक और 4G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसके लिए एयरटेल ने मोबाइल निर्माता कंपीन सेल्कॉन के साथ मिलाया है। इस 4G स्मार्टफोन का नाम Celkon Star 4G+ है। खास बात यह है कि इस फोन के लिए आपको महज 1249 रुपये चुकाने होंगे। आगे जानिए इस फोन के खास फीचर के बारे में .

    फोन के फीचर

    फोन के फीचर

    Celkon Star 4G+ स्मार्टफोन की स्क्रीन 4 इंच की है। इस फोन में एंड्रायड का मार्शमैलो वर्जन है। अगर फोन के मेमोरी की बात की जाए तो फोन में 512 एमबी रैम, और 4जीबी मेमोरी है। फोन में 1.3 Ghz का क्वॉड कोर प्रोसेसर है। ड्यूल सिम वाले इस फोन की बैटरी 1800 mAH की है। इस फोन का रियर कैमरा 3.2 मेगा पिक्सल का है जबकि सेल्फी कैमरा 2 मेगा पिक्सल का है।

    पहले करना होगा 2749 रुपये डाउनपेमेंट

    पहले करना होगा 2749 रुपये डाउनपेमेंट

    सेल्कॉन स्टार 4G+ स्मार्टफोन की बाजार में असली कीमत 2,999 रुपये है। लेकिन अगर आप इसे एयरटेल के खास प्लान के जरिए खरीदेंगे तो आपको इस फोन के लिए सिर्फ 2999 रुपये ही चुकाने होंगे। एयरटेल की स्कीम के मुताबिक आपको इस फोन के खरीदने के लिए 2749 रुपये का डाउनपेमेंट करना होगा।

    मिलेगा 1500 रुपये कैशबैक

    मिलेगा 1500 रुपये कैशबैक

    आपको फोन खरीदने के साथ एयरटेल का सिम भी लेना होगा। आप अपने पुराने एयरटले के 4G सिम को भी फोन में लगा सकते हैं। इसके बाद आपको अगले 36 महीनों तक उस सिम में हर महीने 169 रुपये या उससे ज्यादा का रिचार्ज कराने होंगे। ऐसा करने पर आपको 18 महीने बाद 500 रुपये और 36 महीने बाद 1000 रुपये का कैशबेक मिलेगा। इस तरह आपको 36 महीने में कुल 1500 रुपये कैशबैक मिलेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+