फिर से लोगों के निशाने पर एयरटेल 4जी गर्ल साशा छेत्री, जानिए क्यों?
मुंबई। एयरटेल 4जी के एड वाली लड़की याद है ना आपको..जी हां वो ही जो कहती है कि दुनिया के किसी भी कोने में एयरटेल का नेटवर्क रहता है, वो ही साशा छेत्री, अब एक बार फिर से विवादों में हैं और सोशल मीडिया पर छायी हुईं हैं।
Real लाइफ में भी काफी हॉट है एयरटेल 4जी गर्ल साशा, देखें तस्वीरें

साशा के बारे में microfinancemonitor.com ने दो दिन पहले एक खबर छापी थी कि साशा ने एयरटेल छोड़ कर रिलायंस जियो ज्वाइन कर लिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर वो ट्रेंड करने लगी।
फिर से लोगों के निशाने पर एयरटेल 4जी गर्ल साशा..
लोग सोशल मीडिया पर साशा को लेकर काफी एक्टिव हो गये और ऊंट-पटांग कमेंट करने लगे। जबकि microfinancemonitor.com ने लोगों को अप्रैल फूल बनाने के लिए यह खबर छापी थी कि साशा ने एयरटेल इसलिए छोड़ा क्योंकि मियाम लेक पर रहने वाला एक शख्स 4G पर इंडिया-वेस्टइंडीज का मैच खराब सिग्नल के कारण नहीं देख पाया और उसने एयरटेल और साशा पर झूठे दावे करने का केस दर्ज कर दिया।
इंटरनेट की 'मोस्ट हेटेड गर्ल' खिताब से नवाजी गईं 4जी गर्ल साशा छेत्री
लेकिन खबर की सच्चाई जाने के बिना लोगों ने सोशल मीडिया पर साशा को ऊंट-पटांग बोलना शुरू कर दिया। वैसे ये कोई पहला मामला नहीं है जब साशा को लेकर सोशल मीडिया पर निगेटिव बातें की जा रही हैं इसले पहले साल 2015 में भी साशा को नेट पर सबसे ज्यादा नापसंद की जाने वाली लड़की बताया गया था।












Click it and Unblock the Notifications