ईशा गुप्ता को लोगों ने लगाई लताड़, कहा- एयरफोर्स की बेटी और स्कीन शो, शर्म करो

नई दिल्ली। एक बार फिर से साल 2007 की मिस इंडिया इंटरनेशनल ईशा गुप्ता लोगों की आलोचना का शिकार हुई हैं सोशल मीडिया पर। इस बार उनका एक ट्वीट लोगों के बीच आलोचना का केंद्र बना है।

'एयरफोर्स डे'

दरअसल बिंदास अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने 'एयरफोर्स डे' के' दिन एक ट्वीट किया कि मुझे गर्व है कि मैं एयरफोर्स ऑफिसर की बेटी हूं। रियल हीरो ऑफ कैमरा होते हैं, देश की रक्षा करने के लिए इन हीरो को सलाम। गौरतलब है कि 8 अक्टूबर को एयरफोर्स डे था।

ईशा गुप्ता

लेकिन ईशा का ये ट्वीट उनके लिए आफत बन गया और वो ट्विटर पर ट्रोल हो गई। उनके किसी फैंस ने ईशा के लिए लिखा कि अगर ऐसा है तो आप क्यों स्किन शो करती हैं? मैं जानता हूं कि ये निजी मामला है लेकिन सोचिए जब आपके पापा बेटी की बोल्ड तस्वीरें देखते होंगे तो उन्हें कैसा लगता होगा। आपका दिन शुभ रहे।

अजीब सा जवाब

अजीब सा जवाब

फैन का यह अजीब सा जवाब ईशा गुप्ता के पल्ले नहीं पड़ा। इसके बाद तो उन्होंने उसे ऐसी लताड़ लगाई कि वह भी याद रखेगा। एक्ट्रेस ने कहा, चुप रहो, मुझे पता नहीं था कि मेरी वजह से ही हमें सैनिकों की जरूरत है, तुम्हारी बातों ने मेरी आंखे खोल दीं, अब मैं जाग गई हूं।

चर्चित हस्तियों में से एक

चर्चित हस्तियों में से एक

ईशा गुप्ता सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में से एक हैं। अक्सर अपनी अश्लील तस्वीरों के लिए चर्चा में रहने वाली ईशा गुप्ता का जन्म 4 नवंबर 1985 को दिल्ली में हुआ। इनके पिता एयरफोर्स में थे।

 2007 में मिस इंडिया इंटरनेशनल

2007 में मिस इंडिया इंटरनेशनल

इन्होंने साल 2007 में मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम किया था। साल 2012 में इन्होंने महेश भट्ट की फिल्म जन्नत 2 से बॉलीवुड में कदम रखा, जिसमें इनके अभिनय की कम बल्कि अंग प्रदर्शन की चर्चा ज्यादा हुई थी।

कुछ हिंदी और साउथ की फिल्मों में बिजी

कुछ हिंदी और साउथ की फिल्मों में बिजी

फिलहाल ये अभी मॉडलिंग और कुछ हिंदी -साउथ की फिल्मों में बिजी हैं। हाल ही में इन्होंने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की थीं, तो भी इन्हें ट्विटर पर ट्रोल किया गया था।

Indian Air Force Day: जानिए IAF से जुड़ी कुछ खास बातें

Indian Air Force Day: जानिए IAF से जुड़ी कुछ खास बातें

चलिए जानते हैं भारतीय वायुसेना से जुड़े कुछ खास तथ्य...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+