Aircel-Maxis मामले में चिदंबरम के रिश्तेदार के घर समेत कोलकाता और चेन्नई में ईडी का छापा
नई दिल्ली। एयरसेल मैक्सिस मनी लॉंड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 4 और पश्चिम बंगाल की राजधानी 2 जगहों पर छापेमारी की है। ED की इस कार्रवाई में पूर्व वित्त मंत्री पलनिअप्पन चिदंबरम के एक रिश्तेदार के घर पर भी छापा मारा है। बताया जा रहा है कि चिदंबरम के जिस रिश्तेदार के घर छापेमारी की गई है उनका नाम कैलाशम है और वो पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के मामा है। इसके साथ ही रामजी नटराजन और सुजॉय संबामूर्थि के घर पर छापेमारी की कार्रवाई की गई है। वहीं कोलकाता में मनोज मोहन के घर समेत 2 अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है। बताया गया कि यह कार्रवाई फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (FIPB) क्लियरेंस के मामले में रिश्वत के आरोप में की गई है।

इससे पहले सीबीआई ने कार्ती चिदंबरम के खिलाफ सीबीआई ने लुकआउट नोटिस जारी किया था, जिसके खिलाफ कार्ती ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और सीबीआई की इस नोटिस को चुनौती दी थी। सीबीआई ने कार्ती के विदेश जाने पर पाबंदी लगा दी है और उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। यूपीए के शासन के दौरान पी चिदंबरम वित्त मंत्री रहते हुए एफआईपीबी ने आईएनएक्स मीडिया के फंड को मंजूरी दी थी।
इसमें कार्ती के साथ इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी का नाम भी शामिल था। कार्ती चिदंबरम पर इस मामले में संलिप्त होने का आरोप है। वहीं कार्ती पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन के मामले में भी ईडी ने नोटिस जारी किया था।












Click it and Unblock the Notifications