CBI ने एयर एशिया के CEO टोनी फर्नांडीज समेत 5 के खिलाफ किया मामला दर्ज

नई दिल्ली। निजी विमान कंपनी एयर एशिया की मुश्किल बढ़ गई है। एयर एशिया ने सीईओ टोनी फर्नांडीज समेत 5 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।CBI ने कंपनी के सीईओ समेत पांच अन्य लोगों के खिलाफ नियमों के उल्लघंन का का मामला दर्ज कर लिया गया है। एयर एशिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टोनी फर्नांडीज समेत बाकी के पांच अन्य लोगों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय उड़ान लाइसेंस पाने के लिए नियमों की अनदेखी का मामला दर्ज किया गया है।

 AirAsia CEO Tony Fernandes, others booked by CBI

सीबीआई ने टोनी फर्नांडीज के अलावा ट्रैवल फूड के मालिक सुनील कपूर , एयर एशिया के निदेशक आर . वेंकटरमण , विमानन सलाहकार दीपक तलवार , एसएनआर ट्रेडिंग के निदेशक राजेंद्र दुबे और एक अज्ञात सिविल एविएशन सरकारी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

उनपर आरोप लगे हैं कि अंतरराष्ट्रीय लाइसेंस पाने के लिए एयर एशिया के अधिकारियों ने 5/20 नियम का उल्लघंन किया। इतना ही नहीं कंपनी ने विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड के नियम की भी अनदेखी की। सीबीआई के मुताबिक इंटरनेशनल लाइसेंस पाने के लिए कंपनी के सीईओ टोनी फर्नांडीज ने सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर लॉबिंग की। गौरतलब है कि विमान कंपनी को अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए लाइसेंस हासिल करने के लिए 5/20 के नियम का पालन करना होता है। इस नियम के मुताबिक विमान कंपनी के पास कम से कम 5 साल के उड़ान का अनुभव होना चाहिए। इतना ही नहीं कंपनी के पास 20 विमानों का बेड़ा होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+