VIDEO: 'सर्जिकल स्ट्राइक पार्ट-2' के बाद बोले शिवराज- भारत पर जो गलत नजर डालेगा उसका यही अंजाम होगा
भोपाल। भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक कर पुलवामा आतंकी हमले का बदला ले लिया है। भारतीय सेना ने रात करीब 3.30 बजे अपने 12 मिराज 2000 फाइटर प्लेन को पाकिस्तान सीमा में भेजा और बमों की बरसात कर दी। इस जवाबी कार्रवाई के बाद पाक में खलबली मचा हुआ है वहीं पूरे भारत में जश्न का माहौ है। लोग सोशल मीडिया से अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं।

लड्डू, मिठाईयां और पटाखे से लोग अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। पूरा देश पीएम मोदी और भारतीय सेना को इस जवाबी कार्रवाई के बाद धन्यवाद दे रहा है, तारीफ कर रहा है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय वायुसेना के सफल ऑपरेशन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आतंकवाद को खोद कर गाड़ देंगे। प्रधानमंत्री ने साफ कह दिया था कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं और जिसने छेड़ा उसको छोड़ेंगे नहीं। भारतीय वायुसेना के जज्बे को सलमा और प्रणाम।
इसी के साथ शिवराज सिंह चौहन ने How is the Josh के नारे भी लगाए। चौहान ने आगे भारतीय वायुसेना के जवानों को बधाई दी और कहा कि आप के शौर्य से हम अभिभूत हैं। शिवराज सिंह ने ट्विटर पर एक वीडियो डालकर कहा कि आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने का अभियान शुरू हो गया है! भारत की तरफ कोई गलत नज़र से देखेगा, तो उसका वही अंजाम होगा जो आज जैश के आतंकियों का हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications